चामुंडा में 1 किलो 166 ग्राम चरस के साथ कुल्लू के दो लोग गिरफ़्तार

चामुंडा में पुलिस ने कुल्लू के दो लोगों को 1 किलो 166 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना धर्मशाला ने यह कार्रवाई बीते वीरवार देर रात साढ़े 8 बजे डाढ में की। दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 09:37 AM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 09:37 AM (IST)
चामुंडा में 1 किलो 166 ग्राम चरस के साथ कुल्लू के दो लोग गिरफ़्तार
पुलिस ने कुल्लू के दो लोगों को चरस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

योल, संवाद सहयोगी। चामुंडा में पुलिस ने कुल्लू के दो लोगों को 1 किलो, 166 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सदर थाना धर्मशाला ने यह कार्रवाई बीते वीरवार देर रात साढ़े 8 बजे डाढ में की। जिसमें दोनों लोगों को गिरफ्तार करने के साथ चरस उनकी आल्टो कार से बरामद की गई। बताया जा रहा है कि आरोपित धर्मशाला की ओर आल्टो कार से जा रहे थे कि इस दौरान पुलिस ने जांच के दौरान तलाशी ली तो उनकी कुल्लू नंबर की आल्टो कार से 1 किलो, 166 ग्राम चरस बरामद की गई।

पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां से रिमांड लेने के बाद पलिस यह छानबीन करेगी इस धंधें में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, ताकि इस बात से पर्दा उठाया जा सके और जो भी अन्य लोग चरस के इस कारोबार से जुड़े हैं उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा सके।

पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डा. खुशहाल सिंह के मताबिक चामुंडा में पकड़ी गई चरस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस की ओर से मामले की छानबीन जारी है।

डमटाल में 5.72 ग्राम हेरोइन समेत एक काबू

संवाद सूत्र, इंदौरा। डमटाल पुलिस ने हेरोइन समेत आरोपित को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपित की पहचान डमटाल के वार्ड नंबर 5 निवासी विकास के रूप में हुई है। डमटाल पुलिस ने राम गोपाल मंदिर डमटाल में आरोपित से हेरोइन बीते वीरवार को देर सायं बरामद की है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जिला के पड़ोसी राज्य पंजाब की सीमा से सटे इंदौरा उपमंडल में इससे पहले भी हेरोइन के कई मामले पकड़े गए हैं और पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई है। लेकिन इस नए मामले के उजागर होने के बाद पुलिस ने इस संबंध में अपनी पड़ताल को तेज कर दिया है।

chat bot
आपका साथी