अफीम और भांग की खेती करने पर कुल्‍लू पुलिस ने तीन महिलाओं समेत नौ को किया गिरफ्तार

Poppy Farming जिला कुल्लू में वर्ष 2020 के दौरान भांग और अफीम की अवैध खेती करने पर नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भांग और अफीम की खेती करने के जिला में आठ मामले दर्ज किए थे

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 01:33 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 02:51 PM (IST)
अफीम और भांग की खेती करने पर कुल्‍लू पुलिस ने तीन महिलाओं समेत नौ को किया गिरफ्तार
जिला कुल्लू में भांग और अफीम की अवैध खेती करने पर नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

कुल्लू, जेएनएन। जिला कुल्लू में वर्ष 2020 के दौरान भांग और अफीम की अवैध खेती करने पर नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भांग और अफीम की खेती करने के जिला में आठ मामले दर्ज किए थे, जिसमे बंजार थाने में चार, पतलीकूहल में एक, भुंतर, सैंज और आनी थाना में भी एक-एक मामला दर्ज किया था। इन मामलों में पुलिस ने राजस्व विभाग से भांग और अफीम की खेती के लिए इस्तेमाल की गई भूमि की निशानदेही करवाई गई जो नौ कथित आरोपितों के नाम पर है।

ऐसे में पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया इन मामलों में रोशन लाल बंजार और गोकल चंद बंजार, रघुवीर सिंह निवासी बंजार, देवकु देवी, वेद प्रकाश बंजार, रमेश कुमार निवासी बंजार, नूपी देवी पत्नी हेमंत राम सजला, लीलाधर सैंज, खम्पू देवी दलोट आनी को गिरफ्तार किया गया है।

chat bot
आपका साथी