अर्की और मंडी उपचुनाव में प्रत्‍याशी उतारने से पहले वीरभद्र सिंह के परिवार की इच्‍छा पूछेगी कांग्रेस : राठौर

Himachal By Election हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा उपचुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद अर्की विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 01:13 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 01:45 PM (IST)
अर्की और मंडी उपचुनाव में प्रत्‍याशी उतारने से पहले वीरभद्र सिंह के परिवार की इच्‍छा पूछेगी कांग्रेस : राठौर
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा उपचुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह तैयार है।

शिमला, जेएनएन। Himachal By Election, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा उपचुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद अर्की विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। उन्होंने कहा इस सीट पर स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के परिवार की इच्छा पूछी जाएगी। यदि चुनाव लड़ने के इच्छुक होंगे तो पार्टी हाईकमान को इससे अवगत करवाया जाएगा। राठौर ने कहा कि यह इच्छा मंडी सीट पर भी पूछी जाएगी। यदि परिवार के किसी सदस्‍य ने मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्‍छा जताई तो इस बारे में हाईकमान को अवगत करवाकर टिकट देने की सिफारिश की जाएगी। कुलदीप राठौर ने पार्टी कार्यालय शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही।

कुलदीप राठौर ने सरकार के कार्यालय पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा सरकार की वित्तीय हालात खराब है। ऐसे में सरकार बोर्डों और निगमों में अध्यक्ष और उपाध्यक्षों की तैनाती कर रही है। उन्होंने कहा सरकार को घाटे के बोर्ड और निगम को बंद कर देना चाहिए।

राठौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये नियक्तियां चुनाव को देखते हुए की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे चुनावी क्षेत्रों में हो रहे हैं। वहां पर चुनावी घोषणा की जा रही है। जनता सब जानती है।चुनाव में सरकार को इस का जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की याद में पार्टी पौधा रोपण सप्ताह मनाने जा रही है। यह सप्ताह 25 जुलाई से शुरू होगा। वह खुद कई जगहों पर अभियान में भाग लेंगे।

chat bot
आपका साथी