उपचुनाव में जनता भाजपा को दिखाएगी आइना : राठौर

भाजपा झूठे वादे कर जनता को गुमराह करती आई है लेकिन अब जनता के सामने उसका असली चेहरा आ गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 08:36 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 08:36 PM (IST)
उपचुनाव में जनता भाजपा को दिखाएगी आइना : राठौर
उपचुनाव में जनता भाजपा को दिखाएगी आइना : राठौर

संवाद सहयोगी, फतेहपुर : भाजपा झूठे वादे कर जनता को गुमराह करती आई है, लेकिन अब जनता के सामने उसका असली चेहरा सामने आ गया है। इसका जवाब जनता उपचुनाव में चारों सीटें कांग्रेस की झोली में डालकर देगी।

यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने लगाए हैं। शनिवार को राठौर व कांग्रेस प्रत्याशी भवानी पठानिया ने जगनोली, चाट्टा, मंधोट, वरुणा, परडाह व सिहाल में जनसमर्थन जुटाया। राठौर ने कहा कि जनता महंगाई व बेरोजगारी से त्रस्त है। कांग्रेस ने कभी भी भेदभाव की राजनीति नहीं की है। जब भी कांग्रेस सरकार सत्ता में रही तो पूरे प्रदेश का बिना भेदभाव समान विकास करवाया है। सुजान सिंह पठानिया ने फतेहपुर के विकास के लिए कोई कमी नहीं रहने दी। दावा किया कि फतेहपुर की जनता इस बार भी कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाएगी। आरोप लगाया कि भाजपा हर जगह अंतर्कलह में फंसी हुई है। फतेहपुर ही नहीं बल्कि अन्य जगहों पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा की आपसी लड़ाई जगजाहिर है। कांग्रेस इस चुनाव में जीत का आगाज करेगी। दावा किया कि फतेहपुर में भवानी पठानिया जीत हासिल करेंगे, क्योंकि भाजपा नेता टिकट को लेकर पोस्टरों के माध्यम से एक-दूसरे खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हें। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन, चुनाव प्रभारी राजेंद्र राणा, चंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी