अंतिम वर्ष में लोगों को लुभाने के लिए की जा रही घोषणाएं नहीं दिखेंगी जमीनी स्‍तर पर : कुलदीप राठौर

Kuldeep Singh Rathore हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा प्रदेश में चारों उपचुनाव में कांग्रेस ने रिकार्ड जीत हासिल है जो कि इतिहास में पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा कि इस जीत से उत्साहित होकर कांग्रेस चुप नहीं बैठी है

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 01:16 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 01:16 PM (IST)
अंतिम वर्ष में लोगों को लुभाने के लिए की जा रही घोषणाएं नहीं दिखेंगी जमीनी स्‍तर पर : कुलदीप राठौर
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा प्रदेश में चारों उपचुनाव में कांग्रेस ने रिकार्ड जीत हासिल है

हमीरपुर, जागरण संवाददाता। Kuldeep Singh Rathore, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा प्रदेश में चारों उपचुनाव में कांग्रेस ने रिकार्ड जीत हासिल है, जो कि इतिहास में पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा कि इस जीत से उत्साहित होकर कांग्रेस चुप नहीं बैठी है और कांग्रेस ने पूरे प्रदेशभर में जन जागरण यात्रा के माध्यम से जनता को सरकार की गलत नीतियों से अवगत करवा रहे हैं। साथ ही सरकार के दुष्प्रचार से भी बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कुलदीप राठौर ने कहा कि हमीरपुर के भोरंज में दसवां विधानसभा क्षेत्र में जन जागरण अभियान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 22 विधानसभा क्षेत्रों को चुना गया है और जल्द ही जन जागरण अभियान का दूसरा चरण भी शुरू किया जाएगा। कांग्रेस का सदस्यता अभियान भी जोरों शोरों से चल रहा है। भाजपा सरकार की आरे से कर्मचारियों के लिए की जा रही घोषणाओं पर कुलदीप राठौर ने कहा कि अंतिम वर्ष में कर्मचारियों और दूसरे वर्ग को खुश करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन प्रदेश की जनता समझदार है और जनता समझती है कि इन घोषणाओं को जमीनी स्तर पर अमल में नहीं लाया जाएगा। उन्होंने ने कहा यह सिर्फ लोगों को भ्रमित करने के लिए किया जा रहा है।

कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए पूरा प्रदेश एक है लेकिन भाजपा ने प्रदेश को बांटने का काम किया है। उन्हाेंने कहा कि किसी एक जिला को तव्‍वजो नहीं दी और न ही उपेक्षा की है। कुलदीप राठौर ने कहा कि पुलिस कर्मियों के साथ नाइंसाफी हुई है और प्रदेश में इस तरह पुलिस विभाग को नौबत नहीं आनी चाहिए थी और सरकार को चाहिए था कि पुलिस की समस्याओं पर गौर फरमाते, क्योंकि इस तरह की घटनाओं से जनता का मनोबल भी गिरता है।

chat bot
आपका साथी