परागपुर की कृतिका राष्ट्रीय खेलों में दिखाएगी दम

आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परागपुर में मंगलवार को 62वीं राज्यस्तरीय एथलेटिक खेलकूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली छात्रा कृतिका का भव्य स्वागत किया गया। कृतिका आगामी दिनों में आयोजित होने वाली एथलेटिक राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता मे अपना दमखम दिखाएगी । वहीं इस दौरान कृतिका व राज्यस्तरीय उक्त प्रतियोगिता में कांस्य प

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 05:20 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 05:20 PM (IST)
परागपुर की कृतिका राष्ट्रीय खेलों में दिखाएगी दम
परागपुर की कृतिका राष्ट्रीय खेलों में दिखाएगी दम

डाडासीबा : आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परागपुर में 62वीं राज्यस्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली छात्रा कृतिका का स्वागत किया गया। कृतिका आगामी दिनों में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। इस दौरान कृतिका व राज्यस्तरीय उक्त प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर आए जमा दो के छात्र भुवनेश राणा को प्रधानाचार्य गगन सूद ने बधाई दी। प्रधानाचार्य ने इस सफलता का श्रेय उपप्रधानाचार्य पवन सूद, कंप्यूटर शिक्षक मनजीत सिंह व शारीरिक शिक्षक संजीव कुमार को दिया।

chat bot
आपका साथी