बेसहारा पशुओं की सेवा के लिए क्रांति संस्‍था के संस्‍थापक धीरज धर्मशाला में गणतंत्र दिवस पर सम्‍मानित

Kranti NGO Awarded गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में क्रांति समाज सेवी संस्था के संस्थापक धीरज को सामाजिक सेवा और बेसहारा पशुओं के प्रति समर्पित कार्यों में सराहनीय योगदान के लिए हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार सम्‍मानित किया।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 05:15 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 05:15 PM (IST)
बेसहारा पशुओं की सेवा के लिए क्रांति संस्‍था के संस्‍थापक धीरज धर्मशाला में गणतंत्र दिवस पर सम्‍मानित
क्रांति संस्था के संस्थापक धीरज को हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार सम्‍मानित किया।

योल, जेएनएन। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में क्रांति समाज सेवी संस्था के संस्थापक धीरज को सामाजिक सेवा और बेसहारा पशुओं के प्रति समर्पित कार्यों में सराहनीय योगदान के लिए  हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार सम्‍मानित किया। उन्‍होंने स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। पिछले एक दशक से यह संस्था विभिन्न सामाजिक कार्यों के अलावा बेजुवान जानवरों का सहारा बनी हुई है। वहीं लाॅकडाउन के समय बेसहारा पशुओं के लिए एक संजीवनी का कार्य कर चुके हैं। बकौल धीरज कोरोना काल के दौरान रोजाना दो सौ के करीब गायों और कुत्तों को भोजन का इंतजाम किया जाता रहा है। इस मौके पर धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया, उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति, किशोर, गौरव राय, राकेश कुमार, कर्नल वाईएस राणा, आशू सहित अन्‍य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी