अखिल भारतीय आंगनबाड़ी व सहायिका फेडरेशन की हड़ताल को किसान सभा का समर्थन, कल धर्मशाला में किया जाएगा प्रदर्शन

हिमाचल किसान सभा जिला कांगड़ा इकाई ने 24 सितंबर को हो रही अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका फेडरेशन की हड़ताल का पुरजोर समर्थन किया है। केंद्र शासित मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही! आइसीडीएस विभाग के निजीकरण करने की प्रक्रिया का विरोध किया है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 12:22 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 12:22 PM (IST)
अखिल भारतीय आंगनबाड़ी व सहायिका फेडरेशन की हड़ताल को किसान सभा का समर्थन, कल धर्मशाला में किया जाएगा प्रदर्शन
24 सितंबर को हो रही अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका फेडरेशन की हड़ताल का पुरजोर समर्थन किया है।

पालमपुर, संवाद सहयोगी। हिमाचल किसान सभा जिला कांगड़ा इकाई ने 24 सितंबर को हो रही अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका फेडरेशन की हड़ताल का पुरजोर समर्थन किया है। केंद्र शासित मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही आइसीडीएस विभाग के निजीकरण करने की प्रक्रिया का विरोध किया है। किसान सभा 24 सितंबर 2021 को आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर की ओर से जिला मुख्यालय धर्मशाला में किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन में भी भाग लेगी औरआंदोलन को सक्रिय समर्थन देती है।

 ये भी पढ़ें: नगर निगम मंडी में आया ऐसा प्रस्‍ताव जिस पर सत्‍ता पक्ष ने उठा दिए सवाल, कब्‍जे को पक्‍का करने का है मामला

आंगनबाड़ी कर्मियों की हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी इकाइयों का आह्वान किया है कि वह हड़ताल में बढ़चढ़कर भाग लें। किसान सबा के जिला अध्यक्ष सतपाल व जिला सचिव जगदीश जग्गी ने मांग की है कि सरकारी स्कूलं में नर्सरी टीचर के पद पर 100 फीसदी कोटा आंगनबाड़ीकर्मयिोंकेलिए रखा जाए क्योंकि यह पहले से ही शून्य से तीन साल व तीन से छह साल तक के बच्चों को प्री प्राइमरी की पढ़ाई करवा रही हैं। उन्होंने आइसीडीएस बाल विकास परियोजनाओं को निजी कंपनियों के हवाले करने की मुहिम रोकी जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायक को सरकारी कमर्चारी घोषित किया जाए। उनकी सेवानिवृत्ति पर पेंशन ग्रेच्युटी देने का प्रावधान करने की घोषणा की जाए। सेवानिवृत्ति की उम्र 65 साल की जाए। जब तक इन्हें सरकारी कर्मचारी नहीं बनाया जाता तब तक हरियाणा की तर्ज पर वर्कर हेल्पर को मानदेय दिया जाए।

ये भी पढ़ें:JCC Meeting: शिक्षकों की मांगों के निपटारे के लिए अलग से जेसीसी की बैठक बुलाने की उठी मांग

chat bot
आपका साथी