किशन बोले : त्रिलोक कपूर का राजनीतिक जीवन बहुत लंबा, मिलेगा मौका

party give chance to Trilok kapoor in future किशन कपूर ने कहा त्रिलोक कपूर का राजनीतिक जीवन अभी लंबा है भविष्य में पार्टी उन्हें जनसेवा का मौका देगी।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Mon, 25 Mar 2019 10:54 AM (IST) Updated:Mon, 25 Mar 2019 01:11 PM (IST)
किशन बोले : त्रिलोक कपूर का राजनीतिक जीवन बहुत लंबा, मिलेगा मौका
किशन बोले : त्रिलोक कपूर का राजनीतिक जीवन बहुत लंबा, मिलेगा मौका

धर्मशाला, जेएनएन। सोशल मीडिया में वायरल खत से सुर्खियों में आए भाजपा जनजातीय मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष त्रिलोक कपूर को भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर ने सांत्वना दी है। किशन कपूर ने रविवार को धर्मशाला में कहा कि त्रिलोक कपूर का राजनीतिक जीवन अभी लंबा है, भविष्य में पार्टी की ओर से उन्हें भी जनसेवा करने का अवसर एवं टिकट दिया जाएगा। भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर ने भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से बैठक के बाद अनौपचारिक बातचीत में यह बात कही।

उन्होंने कहा पार्टी हाईकमान व वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने उन पर विश्वास जताया है और उस पर वह पूरी तरह से खरा उतरेंगे, जिस प्रकार से धर्मशाला के लोगों के विश्वास की बदौलत पांच चुनाव जीते है, उसी तरह संसदीय क्षेत्र से भी लोगों के विश्वास के दम तो वह जीत दर्ज करेंगे। मौजूदा लोकसभा चुनाव को भाजपा विकास व राष्ट्रवाद के दम पर जीतेगी। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर से भाजपा की सरकार सत्ता में आएगी और देश की सीमाओं को और सुरक्षित किया जाएगा।

कपूर ने कहा कि मोदी की कुटनीति की बदौलत ही आज आंतकवादियों को पनाह देने वाले देश दुनिया से अलग-थलग हुए है। किशन कपूर ने युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में केंद्र सरकार ने इतने स्वरोजगार के साधन उपलब्ध हुए है कि वे अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करवा सकते है।

chat bot
आपका साथी