पंजाब की तरह भाजपा कभी जातिगत राजनीति नहीं करती: किशन कपूर

कांग्रेस आज भी फूट डालो राज करो की नीति पर काम कर रही है जातिवाद को बढ़ावा देना कांग्रेस की नीति में शामिल हो गया है। यह बात किशन कपूर ने चंडीगढ़ से धर्मशाला जाते हुए ऊना में मीडिया कर्मियो से बातचीत करते हुए कही।

By Richa RanaEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 03:01 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 03:01 PM (IST)
पंजाब की तरह भाजपा कभी जातिगत राजनीति नहीं करती: किशन कपूर
कांग्रेस आज भी फूट डालो राज करो की नीति पर काम कर रही है।

ऊना, जागरण संवाददाता। कांग्रेस आज भी फूट डालो राज करो की नीति पर काम कर रही है, जातिवाद को बढ़ावा देना कांग्रेस की नीति में शामिल हो गया है। यह बात मंगलवार को सांसद एवं वरिष्ठ नेता किशन कपूर ने चंडीगढ़ से धर्मशाला जाते हुए ऊना में मीडिया कर्मियो से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पंजाब में नेतृत्व परिवर्तन कांग्रेस का अंदरूनी मामला है ,लेकिन जिस प्रकार उसको दलितों के साथ जोड़कर वोट बैंक की राजनीति की जा रही है वह कांग्रेस की असलियत को दिखाता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने दलित वर्ग को हर मंच पर सम्मान दिया उनका कि भाजपा जातिगत राजनीति नहीं करती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा नेतृत्व में देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के लिए दलित नेतृत्व का चयन किया, हमें गर्व है कि आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के रूप में देश को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वास्तव में सच्चाई भी है कि कांग्रेस के पास नेता व नीति की कमी है और यही कारण है कि हवा में तीर मारने का काम कांग्रेस कर रही है । उन्होंने कहा कि महंगाई को लेकर हो हल्ला करने वाली कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए कि किस प्रकार से कांग्रेस के शासनकाल में प्याज 100 रुपए से ऊपर बिका। उन्होंने कहा कि महंगाई को खत्म करने, गरीबी को खत्म करने के नारे लगाकर के सत्ता में आने वाली कांग्रेस ने ना महंगाई खत्म की ,न ही गरीब को ऊपर उठाया बस वोट ही लिए।

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से समय के साथ महंगाई बढ़ी है लेकिन केंद्र सरकार ने इस पर कंट्रोल करने के लिए हर संभव कदम उठाए हैं और उसका परिणाम यह है कि महंगाई दर को बढ़ने नहीं दिया गया है। सांसद किशन कपूर ने कहा कि कोरोना संकट में जहां देश की जनता ने पूरा सहयोग व समर्थन देश के नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। वही देश में कोरोना संकट से निपटने के लिए बेहतरीन कार्य केंद्र सरकार व प्रदेश सरकारों के द्वारा किया गया। यदि कांग्रेस के हाथ में सत्ता होती तो कोरोना काल में हालात खराब हो जाते हैं। कपूर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बेहतर कार्य किए जा रहे हैं।

कोरोना संकट के समय में भी विकास के कार्यों को रोकने नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता बताएं हिमाचल प्रदेश में कितने अस्पतालों में ऑक्सीजन के प्लांट थे, वेंटिलेटर थे, आज भाजपा सरकार में यह सारी व्यवस्था कर दी। ऑक्सीजन का व्यापक भंडारण कर दिया गया है। इस मौके पर जिला भाजपा महामंत्री राज कुमार पठानिया व साहिल जेतिक भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी