किडनी रोगी इस बात का जरूर रखें विशेष ध्यान

विश्व किडनी डे पर फोर्टिस कांगड़ा में एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान किडनी को लेकर कई जानकारियां भी दी गई। फोर्टिस कांगड़ा के यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर अनिल ने बताया कि इस वर्ष हमारे स्वास्थ्य के लिए किडनी के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Fri, 12 Mar 2021 05:47 PM (IST) Updated:Fri, 12 Mar 2021 05:47 PM (IST)
किडनी रोगी इस बात का जरूर रखें विशेष ध्यान
फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में किडनी दिवस मनाते हुए अस्पताल के यूरोलॉजिस्ट डॉ अनिल कायस्था सहित अन्य स्टाफ। जागरण

कांगड़ा, जेएनएन :  विश्व किडनी डे पर फोर्टिस कांगड़ा में एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान किडनी को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की गई। फोर्टिस कांगड़ा के यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर अनिल कायस्था ने बताया कि इस वर्ष हमारे स्वास्थ्य के लिए किडनी के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और दुनिया भर में किडनी की बीमारी और इससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रभाव को कम करने के लिए वैश्विक जागरूकता अभियान है। उन्होंने कहा इस समय दस में से एक व्यक्ति वैश्विक स्तर पर किडनी की बीमारी से प्रभावित है।

इस अवसर पर डा. कायस्था ने किडनी रोग पर जानकारी देते हुए कहा कि किडनी की बीमारियां साइलेंट किलर हैं। प्रारंभिक क्रोनिक किडनी रोग के कोई संकेत या लक्षण नहीं हैं। गुर्दे की बीमारी की जांच के लिए रक्त और मूत्र परीक्षण का उपयोग किया जाता है। मधुमेह और उच्च रक्तचाप क्रोनिक किडनी रोग (सीकेडी) के लिए प्रमुख कारण हैं। गुर्दे की बीमारी गुर्दे की विफलता का एक बड़ा कारण होती है। डा. कायस्था ने कहा कि क्रोनिक किडनी रोग से बचने के लिए अपने खान-पान का पूरा ख्याल रखें। फास्ट फूड, ज्यादा तेल व मसालेदार चीजों का सेवन न करें। चीनी और नमक की मात्रा को नियंत्रित करें। रोजाना पर्याप्त पानी जरूर पीएं। पानी की कमी किडनी के फिल्टर सिस्टम पर बुरा असर डालती है, इसलिए लिक्विड इनटेक बनाए रखें।

इस अवसर पर फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा  के निदेशक अमन सोलोमन, मेडिकल सुपङ्क्षरटेंडेंट एवं यूरोलॉजिस्ट डा. अनिल कायस्था, डा. मीनल अग्रवाल, डा. चित्रा, प्रशासनिक प्रबंधक गगन शर्मा, एचआर हैड राकेश ठाकुर एवं डायलसिस स्टाफ उपस्थित रहा।

chat bot
आपका साथी