नाराज पदाधिकारियों से मिल रहे खन्ना

उपचुनाव में टिकट नहीं मिलने या समर्थित नेता की टिकट कटने से नाराज पदाधिकारियों को मनाने के लिए भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने मोर्चा संभाल लिया है। यदि लगता है कि किसी नेता में हल्की नाराजगी भी है तो उनसे मिलने खुद पहुंच रहे हैं।

By Neeraj Kumar AzadEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 09:10 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 09:10 PM (IST)
नाराज पदाधिकारियों से मिल रहे खन्ना
नाराज पदाधिकारियों से मिल रहे खन्ना। जागरण

जागरण संवाददाता, शिमला : उपचुनाव में टिकट नहीं मिलने या समर्थित नेता की टिकट कटने से नाराज पदाधिकारियों को मनाने के लिए भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने मोर्चा संभाल लिया है। यदि लगता है कि किसी नेता में हल्की नाराजगी भी है तो उनसे मिलने खुद पहुंच रहे हैं। पार्टी प्रत्याशी के लिए कौन नेता मददगार हो सकता है, कहां से ज्यादा मतों की उम्मीद है, इसे खंगालने के लिए वह खुद फील्ड में उतर रहे हैं।

इसी कड़ी में शनिवार सुबह अविनाश राय खन्ना ने अर्की में भाजपा नेत्री आशा परिहार से मुलाकात की। वहीं, इसके बाद मंडी संसदीय क्षेत्र में कुल्लू जिला के दो बड़े नेताओं के साथ बैठक की। इनमें पूर्व सांसद महेश्वर सिंह व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष खीमी राम शामिल हैं। इसके बाद कांगड़ा जिला के फतेहपुर में भी पार्टी के ऐसे नेताओं से खन्ना मुलाकात करेंगे, जो पार्टी प्रत्याशी के लिए मददगार साबित हो सकते हैं। हिमाचल भाजपा के पूर्व प्रभारी मंगल पांडेय भी हिमाचल पहुंचेंगे और अर्की में पार्टी के नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान उनका चुनावी सभाओं का कार्यक्रम भी तय कर रखा है।

कोई नेता या कार्यकर्ता कांग्रेस के संपर्क में नहीं : खन्ना

संवाद सूत्र, अर्की : भाजपा नेत्री आशा परिहार से मुलाकात करने अर्की पहुंचे प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि कांग्रेस के पास उपचुनाव में कोई भी मुद्दा नहीं है, इसलिए झूठ बोल कर जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास किया जा रहा है। पूरे अर्की विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचालन है। कोई भी ऐसा नेता या कार्यकर्ता नहीं है जो कांग्रेस के संपर्क में है। कांग्रेस के नेता केवल जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं।

आशा परिहार से उनके आवास में मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। खन्ना ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है व प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। आशा परिहार के पिता पूर्व मंत्री स्वर्गीय नगीन चंद्र पाल ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए बहुत काम किया है, जिसे अर्की की जनता भुला नहीं सकती। इस बार अर्की में भाजपा की जीत निश्चित है व इसके लिए पार्टी का शीर्ष नेतृत्व धरातल पर काम कर रहा है। भाजपा विकास और जनसेवा के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अर्की क्षेत्र के लिए कई विकास के काम किए हैं और जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता की सेवा की है।

chat bot
आपका साथी