केंद्रीय विश्वविद्यालय के नए कुलपति से मिले केवल पठानिया, कहा शाहपुर में बनाया जाए विश्‍वविद्यालय का कुछ स्थायी भाग

शाहपुर में केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) के हिस्से की मांग को लेकर कांग्रेस प्रदेश महासचिव केवल सिंह पठानिया प्रयासरत है। केंद्रीय विवि का कुछ स्थायी हिस्सा शाहपुर में बने। पठानिया केंद्रीय विश्वविद्यालय के नए कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल से मिले।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 12:20 PM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 12:20 PM (IST)
केंद्रीय विश्वविद्यालय के नए कुलपति से मिले केवल पठानिया, कहा शाहपुर में बनाया जाए विश्‍वविद्यालय का कुछ स्थायी भाग
केवल पठानिया केंद्रीय विश्वविद्यालय के नए कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल से मिले हैं।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। शाहपुर में केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) के हिस्से की मांग को लेकर कांग्रेस प्रदेश महासचिव केवल सिंह पठानिया प्रयासरत है। केंद्रीय विवि का कुछ स्थायी हिस्सा शाहपुर में बने। पठानिया केंद्रीय विश्वविद्यालय के नए कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल से मिले और शाहपुर की जनता की अावाज को कुलपति तक पहुंचाया। शाहपुर के भीतर दो जगह शिक्षा विभाग के नाम पर जमीन खाली है।

उसमें सीयू का कुछ भाग स्थायी रूप से स्थापित किया जाए। इससे शाहपुर के साथ न्याय हो सकेगा। केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को सीयू की सौगात दी थी तब प्रदेश में भाजपा सत्ता में थी। उस समय इसे स्थापित करने के लिए जगह नहीं मिल पा रही थी तो मंझग्रां के 18 परिवारों ने भवन बनाने के लिए जमीन दान दी थी।

अब राजकीय महाविद्यालय शाहपुर का नया भवन बनकर तैयार हो गया है और जिस भवन में केंद्रीय विश्वविद्यालय की कक्षाएं चल रहीं थी उस भवन को केंद्रीय विश्वविद्यालय के नाम करके कुछ भाग केंद्रीय विश्विद्यालय का इसी भवन में स्थायी रूप से चलाया जाए। शाहपुर में ओर भी खाली जमीन है। प्रदेश सरकार उसको देखकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के आधे भाग को शाहपुर में स्थापित किया जाए। पठानिया ने कहा कि इस मसले को एचआरडी केंद्रीय मंत्री को भी ज्ञापन के माध्यम से अवगत करवाया है।

chat bot
आपका साथी