द पिल्लो और पॉकेट मनी के बाद काव्य वर्षा की नई फ़िल्म समाज होगी रिलीज़

शार्ट फ़िल्म द पिल्लो और पॉकेट मनी की अपार सफलता के बाद काव्य वर्षा की एक ओर लघु फ़िल्म बनकर लगभग तैयार है और जल्दी रिलीज़ की जाएगी जिसका शीर्षक समाज है। फ़िल्म का निर्देशन एक बार फिर एकलव्य ने किया है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 01:30 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 01:30 PM (IST)
द पिल्लो और पॉकेट मनी के बाद काव्य वर्षा की नई  फ़िल्म समाज होगी रिलीज़
काव्य वर्षा की एक ओर लघु फ़िल्म बनकर लगभग तैयार है और जल्दी रिलीज़ की जाएगी जिसका शीर्षक समाज है।

कांगड़ा, संवाद सहयोगी। शार्ट फ़िल्म द पिल्लो और पॉकेट मनी की अपार सफलता के बाद काव्य वर्षा की एक ओर लघु फ़िल्म बनकर लगभग तैयार है और जल्दी रिलीज़ की जाएगी जिसका शीर्षक समाज है। फ़िल्म का निर्देशन एक बार फिर एकलव्य ने किया है इसे एनएम इंटरप्राइजेज एवं बैक बेंचर्स टीम ने प्रोड्यूस किया है। समाज लघु फ़िल्म एक बहुत ही गंभीर विषय पर आधारित है जो आज की रोज़मर्रा की ज़िंदगी में अक्सर होता है बहुत से लोग ऐसी स्थिति में होते कुछ समाज की कुरीतियों के साथ समझौता कर लेते हैं। समाज में फैली कुरीतियों से लड़ने एवं उन्हें बदलने की बजाए यह लोग ऐसी कुरीतियों को स्वीकार कर लेते हैं।

ऐसे लोग समाज में कुछ नया नहीं कर पाते। समाज में जो भ्रांतियां एवं कुरीतियां फैली हुईं हैं, वैसे ही जीवन में चलाते रहते हैं। इसके विपरीत कुछ लोग उन कुरीतियों को स्वीकार नहीं करते, बल्कि ऐसी कुरितियों को विरोध करते हैं। समाज में फैलाए गए ऐसे माहौल का विरोध करते हुए उन्हें बदलने का प्रयास करते हैं। बस उसी विषय के संदर्भ में दो दोस्तों की आपस की बातचीत और समाज को लेकर उनके नज़रिये को दर्शाती है बाकी वो क्या सोच और नज़रिया है यह इस लघु फ़िल्म के देखने के बाद ही पता चलेगा इस लघु फ़िल्म में आशीष वशिष्ठ और सुदेश सिंह परिहार जी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे इससे पहले 2 लघु फिल्में द पिल्लो एवं पॉकेट मनी दोनों ही अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव में अवार्ड जीत चुकी हैं ।

द पिल्लो को बैंगलोर में स्पेशल जूरी अवार्ड मिला और पॉकेट मनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट फ़िल्म और बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड अपने नाम करके आयी इसके अलावा 6 अंतरराष्ट्रीय एवम राष्ट्रीय स्तर के फ़िल्म महोत्व में चयन हो चुका है और वहां इन्हें दिखाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी