करसोग में गांव के ही युवक ने जबरन महिला के घर में घुसकर किया दुष्‍कर्म, काफी समय से डाल रहा था दबाव

Physically Assaulted Married Woman करसोग में दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस थाना करसोग में एक महिला ने स्थानीय युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। महिला ने स्थानीय युवक लोभ सिंह के खिलाफ जबरन घर में घुसकर दुराचार करने का आरोप लगाया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 08:50 AM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 08:50 AM (IST)
करसोग में गांव के ही युवक ने जबरन महिला के घर में घुसकर किया दुष्‍कर्म, काफी समय से डाल रहा था दबाव
करसोग में एक महिला ने स्थानीय युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज करवाया है।

करसोग, संवाद सहयोगी। Physically Assaulted Married Woman, करसोग में दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस थाना करसोग में एक महिला ने स्थानीय युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने  स्थानीय युवक लोभ सिंह के खिलाफ जबरन घर में घुसकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि युवक पिछले करीब सात से आठ सालों से उसे परेशान कर रहा था व शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। पीड़िता का कहना है सोमवार को दोपहर बाद करीब एक बजे  युवक उसके घर पर आ धमका व मारपीट कर जबरन दुराचार किया। दुष्‍कर्म करने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया।

पीड़िता ने इस बारे में पति को फोन पर बताया और साथ ही पुलिस थाना करसोग आकर प्राथमिकी दर्ज करवाई। एसडीपीओ करसोग गीतांजली ठाकुर ने बताया कि एक महिला ने देर शाम स्थानीय युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 452 व 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा आरोपित को बहुत जल्द हिरासत में ले लिया जाएगा।

छात्राओं का इंस्टाग्राम व ई-मेल आइडी हैक

शिमला। राजधानी शिमला के एक कालेज की एक छात्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट व तीन की ई-मेल आइडी हैक होने का मामला सामने आया है। छात्राओं की ओर से इसकी शिकायत साइबर सेल में की गई है। सुनियोजित तरीके से यह हैकिंग की गई है। युवतियों ने बताया कि पहले किसी से दोस्ती हुई फिर उसके बाद ई-मेल का पासवर्ड मांगा गया। फिर अकाउंट हैक किया गया है। पुलिस इसमें कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। चूंकि मामला छात्राओं से जुड़ा हुआ है ऐसे में अभी जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही शातिरों को पकड़ लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी