करणी सेना ने कोरोना महामारी से लोगों की रक्षा के लिए किया कांगड़ा में यज्ञ

गौशालाओं में कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए आज हवन का आयोजन किया। राष्ट्रीय गौधन महासंघ के आह्वान का समर्थन करते हुए हिमाचल करणी सेना के अध्यक्ष पीयूष चंदेल के दिशा निर्देश पर हिमाचल करणी सेना के सभी जिला अध्यक्षों ने अपने घरों में यज्ञों का आयोजन किया गया।

By Richa RanaEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 04:00 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 04:08 PM (IST)
करणी सेना ने कोरोना महामारी से लोगों की रक्षा के लिए किया कांगड़ा में यज्ञ
गौशालाओं में कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए आज हवन का आयोजन किया।

धर्मशाला, जेएनएन। राष्ट्रीय गोधन महासंघ के आह्वान पर देश की सभी 19500 गौशालाओं में कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए आज हवन का आयोजन किया। राष्ट्रीय गौधन महासंघ के आह्वान का समर्थन करते हुए हिमाचल करणी सेना के अध्यक्ष पीयूष चंदेल के दिशा निर्देश पर हिमाचल करणी सेना के सभी जिला अध्यक्षों ने अपने घरों में यज्ञों का आयोजन किया गया।

इस मुहिम में जिला कांगड़ा आइटी संयोजक अनीश सैनी ने परिवार सहित अपने घर पर यज्ञ का आयोजन किया जिसमे जिला कांगड़ा अध्यक्ष आशुतोष चौधरी विशेष रूप से शामिल रहे। आशुतोष चौधरी ने बताया की हिमाचल देवी देवताओं का स्थान है इसलिए हिमाचल करणी सेना ने यज्ञ करके भगवान से लोगों के स्वस्थ रहने और कोरोना जैसी महामारी से सुरक्षित रहने की प्रार्थना की है।

उन्होंने कहा कि यह समय सभी के लिए मुश्‍िकल भरा है। लेकिन हम सभी प्रार्थना के माध्यम से भी इस महामारी पर काबू पा सकते हैं, और हवन यज्ञ से हमारा पर्यावरण भी शुद्ध हो। उन्होंने बताया कि जिला कांग़ड़ा के कांगड़ा, देहरा, नगरोटा में घरों में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया है ।

chat bot
आपका साथी