राम मंदिर के भूमिपूजन पर करणी सेना करेगी यज्ञ

संवाद सहयोगी जसूर अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के उपलक्ष्य पर हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक जि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 07:41 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 07:41 PM (IST)
राम मंदिर के भूमिपूजन पर करणी सेना करेगी यज्ञ
राम मंदिर के भूमिपूजन पर करणी सेना करेगी यज्ञ

संवाद सहयोगी, जसूर : अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के उपलक्ष्य पर हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक जिला और प्रत्येक विधानसभा स्तर पर करणी सेना के कार्यकर्ता यज्ञ करेंगे। यह बात करणी सेना के प्रदेश युवा शक्ति अध्यक्ष राहुल चौहान ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि लंबी लड़ाई के बाद पांच अगस्त को वह दिन होगा, जब राम मंदिर के निर्माण की नींव रखी जाएगी। राहुल ने बताया कि यह दिन हिदूस्तान के देशवासियों के लिए किसी पर्व से कम नहीं है। इसलिए करणी सेना हिमाचल प्रदेश ने यह तय किया है कि प्रत्येक करणी सैनिक अपने-अपने स्थान पर यज्ञ का आयोजन करेंगे, जिसमें शारीरिक दूरी व अन्य नियमों का ध्यान रखा जाएगा। राहुल ने बताया इस यज्ञ को प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर पर भी कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस समय अयोध्या जाना मुश्किल है इसलिए अपने-अपने स्थानों पर यज्ञ का आयोजन करके सभी कार्यकर्ता भूमि पूजन यज्ञ में आहुति देंगे। इस मौके पर रोहित महाजन, सुरेश कुमारमौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी