कोरोना काल में मदद के लिए कांगड़ा सेवियर भी पीछे नहीं

जागरण टीम धर्मशाला/कांगड़ा जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण इन दिनों तेजी से पांव पसार रह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 03:08 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 03:08 AM (IST)
कोरोना काल में मदद के लिए 
कांगड़ा सेवियर भी पीछे नहीं
कोरोना काल में मदद के लिए कांगड़ा सेवियर भी पीछे नहीं

जागरण टीम, धर्मशाला/कांगड़ा : जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण इन दिनों तेजी से पांव पसार रहा है। इससे लड़ने के लिए प्रदेश सरकार व स्थानीय प्रशासन भरपूर प्रयास कर रहे हैं। इस घड़ी में हर प्रदेशवासी का यह कर्तव्य बनता है कि वह मदद के लिए आगे आए।

अस्पतालों में इन दिनों रक्त की भारी कमी चल रही है और इस कारण जरूरतमंदों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए कांगड़ा सेवियर संस्था रोजाना अस्पतालों में चार से पांच यूनिट रक्तदान कर रही है। कांगड़ा सेवियर के उपप्रधान व कांगड़ा सेवियर की शाखा धर्मशाला के संयोजक तरुण धीमान ने टीम सदस्यों के साथ क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में तीन दिन में 11 यूनिट रक्त उपलब्ध करवाया है। कांगड़ा सेवियर के प्रधान वीरेंद्र चौधरी, सदस्य मुनीश रेहलिया, पवन गुप्ता, राजीव कुमार, मुनीश भल्ला, शिव शंकर व परविदर सिंह ने कहा है कि सभी लोग सरकार व प्रशासन की मदद करें। कांगड़ा सेवियर्स ने करीब 60 लोगों की सूची प्रशासन को सौंप दी है।

..................

हर कोई करे रक्तदान

कोरोना महामारी के इस दौर में कई लोग अपनों से दूर हो रहे हैं। हर किसी को एक-दूसरे की सहायता की जरूरत है। इस घड़ी में कई लोग अस्पतालों में रक्तदान के लिए जाने से गुरेज कर रहे हैं। यह समय हर किसी का साथ देने का है। कांगड़ा सेवियर की ओर से मुझे फोन आया था कि बी नेगेटिव रक्त की जरूरत है। मैंने समय गंवाए रक्तदान किया है। मेरा यह संदेश सभी लोगों के लिए है कि रक्तदान से पीछे नहीं हटें।

-सुमन लता, निवासी कच्छरेहड़, उपमंडल नगरोटा बगवां

chat bot
आपका साथी