कांगड़ा में चेन स्‍नैचिंग मामले में पुलिस ने चार संदिग्‍ध महिलाओं को पकड़ा Kangra News

पुलिस थाना कांगड़ा के तहत हाल ही में हुई स्नैचिंग की घटनाओं को लेकर पुलिस हरकत में आ गई है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Mon, 27 Jan 2020 04:01 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jan 2020 04:49 PM (IST)
कांगड़ा में चेन स्‍नैचिंग मामले में पुलिस ने चार संदिग्‍ध महिलाओं को पकड़ा Kangra News
कांगड़ा में चेन स्‍नैचिंग मामले में पुलिस ने चार संदिग्‍ध महिलाओं को पकड़ा Kangra News

कांगड़ा, जेएनएन। पुलिस थाना कांगड़ा के तहत हाल ही में हुई स्नैचिंग की घटनाओं को लेकर पुलिस हरकत में आ गई है। इसी कड़ी में पुलिस ने चार संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया है। कांगड़ा शहर के नेहरू चौक से पुलिस ने इन चार महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक चंद रोज पहले बिग बाजार में हुई स्नैचिंग की घटना की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ महिलाओं की शिनाख्त की गई थी। इस पर पुलिस ने सादी वर्दी में पुलिस कर्मी तैनात किए थे जोकि संदिग्धों पर लगातार नजर रखे हुए थे।

इसी दौरान सोमवार को चार संदिग्ध महिलाएं पुलिस के हाथ चढ़ी हैं, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि, शहर में यह भी कहा जा रहा है कि यह महिलाएं आज भी किसी का पर्स छीन कर भागने की कोशिश कर रही थी, जिस दौरान पुलिस ने ने धर दबोचा है। पुलिस ने इस तरह की किसी घटना से इंकार किया है। थाना प्रभारी कांगड़ा मेहर सिंह का कहना है कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 4 महिलाओं को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस टीम चारों संदिग्‍ध महिलाओं को पकड़कर थाने ले गई है व उनसे बंद कमरे में पूछताछ की जा रही है। महिलाओं की पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन अन्‍य राज्‍य की रहने वाली बताई जा रही हैं। कांगड़ा शहर में इस तरह की घटनाएं ज्‍यादा होती हैं। इसका कारण बाजार काफी भीड़ भाड़ वाला होना भी माना जाता है। इसके अलावा बज्रेश्‍वरी मंदिर में आने वाले लोगों की भी भीड़ रहती है और अन्‍य राज्‍यों से आने वाले लोग श्रद्वालुओं की आड़ में इस वारदात को अंजाम देते हैं। हालांकि, यहां पुलिस व सीसीटीवी कैमरा की निगरानी भी होती है। लेकिन बावजूद इसके अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पु‍लिस ने अब मामले में जांच तेज कर दी है।

chat bot
आपका साथी