कांगड़ा, मंडी व बीबीएन में नहीं सुधर रहे लोग, कोरोना संक्रमण के खौफ के बीच नहीं पहन रहे मास्‍क, पढ़ें खबर

Himachal Police Mask Challan कांगड़ा मंडी और बद्दी- बरोटीवाला- नालागढ़ (बीबीएन) के लोग अब भी मास्क पहने से गुरेज कर रहे हैं। पुलिस ने चौबीस घंटे (सोमवार सुबह आठ बजे से मंगलवार सुबह आठ बजे तक) के दौरान मास्क न पहनने पर प्रदेशभर में 533 चालान किए गए।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 07:48 AM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 07:48 AM (IST)
कांगड़ा, मंडी व बीबीएन में नहीं सुधर रहे लोग, कोरोना संक्रमण के खौफ के बीच नहीं पहन रहे मास्‍क, पढ़ें खबर
कांगड़ा, मंडी और बद्दी- बरोटीवाला- नालागढ़ (बीबीएन) के लोग अब भी मास्क पहने से गुरेज कर रहे हैं।

शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Police Mask Challan, कांगड़ा, मंडी और बद्दी- बरोटीवाला- नालागढ़ (बीबीएन) के लोग अब भी मास्क पहने से गुरेज कर रहे हैं। पुलिस ने चौबीस घंटे (सोमवार सुबह आठ बजे से मंगलवार सुबह आठ बजे तक) के  दौरान मास्क न पहनने पर प्रदेशभर में 533 चालान किए गए। इनमें 3.88  लाख का जुर्माना लगाया गया। कांगड़ा में सबसे ज्यादा 115 चालान, मंडी में 100, बीबीएन में 77 चालान किए गए।  

बाजार में कितने चालान

बाजार में शारीरिक दूरी के नियम तोडऩे पर पुलिस ने कुल 56 चालान किए। इनमें पहले से काफी बढ़ोत्तरी हुई है। चंबा में 39, कांगडा़ में तीन, कुल्लू में दो, शिमला में एक, सिरमौर में आठ, सोलन में एक, ऊना में दो चालान किए गए हैं।  65000 हजार का जुर्माना लगाया गया।

मास्क न पहनने के चालान

पुलिस जिला, चालान, जुर्माना बीबीएन, 77, 81500 बिलासपुर, 16, 14000 चंबा, 6, 3000 हमीरपुर, 40, 20000 कांगड़ा, 115, 94500 किन्नौर, 11, 5500 कुल्लू, 16, 13000 लाहुल, 0, 0 मंडी, 100, 53500 शिमला, 39, 29000 सिरमौर, 33, 15500 सोलन, 23, 12000 ऊना, 57, 47000 कुल, 533, 388500

विवाह में नहीं कर रहे पालन

प्रदेश में कुल 21 शादियों की उपायुक्त, एसडीएम के माध्यम से अनुमति दी गई। इनमें से हमीरपुर में 11, कुल्लू में 5, मंडी में 2, शिमला में 1, सिरमौर में दो की अनुमति शामिल है। इनमें से 19 शादियों का पुलिस ने खुद निरीक्षण किया, जबकि एक का पांच हजार रुपये का चालान किया गया।

15 वाहनों के चालान

कोविड निर्देश तोडऩे पर कुल 15 वाहनों के चालान किए गए। इनमें शिमला में सात, सिरमौर व ऊना में चार-चार चालान किए गए। कुल नौ हजार का जुर्माना लगाया गया।

नियमों का पालन कर ही होगी रोकथाम

एसपी कानून व्यवस्था भगत ठाकुर का कहना है पुलिस की सलाह है कि लोग सरकार के आदेशों, निर्देशों व नियमों की पालन करें, तभी कोरोना संक्रमण की रोकथाम हो पाएगी।

chat bot
आपका साथी