चुनाव से पहले नगर निगम धर्मशाला की अहम बैठक, रुके हुए विकास कार्यों को गति देने पर चर्चा

Nagar Nigam Dharamshala नगर निगम धर्मशाला की आम सभा की बैठक महापौर देवेंद्र जग्गी की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक में शहर के रुके हुए विकास कार्यों के बारे में अहम चर्चा हुई। बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 को लेकर भी पार्षदों को जानकारी दी जा रही है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 01:20 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 01:20 PM (IST)
चुनाव से पहले नगर निगम धर्मशाला की अहम बैठक, रुके हुए विकास कार्यों को गति देने पर चर्चा
नगर निगम धर्मशाला की आम सभा की बैठक महापौर देवेंद्र जग्गी की अध्यक्षता में शुरू हुई।

धर्मशाला, जेएनएन। Nagar Nigam Dharamshala, नगर निगम धर्मशाला की आम सभा की बैठक महापौर देवेंद्र जग्गी की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक में शहर के रुके हुए विकास कार्यों के बारे में अहम चर्चा हुई। बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 को लेकर भी पार्षदों को जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही उनसे आह्वान भी किया गया कि इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा शहरियों तक पहुंचाएं, ताकि शहरी सर्वेक्षण के तहत अपनी फीडबैक दे सकें और शहर स्वच्छता की रैंकिंग में देश में बेहतर स्थान पर आ सके। निगम हाउस की नववर्ष में पहली बैठक नगर निगम कार्यालय में शुरू हुई।

बैठक में नगर निगम के उपमहापौर ओंकार नैहरिया, आयुक्त प्रदीप ठाकुर के अलावा विभिन्न वार्डों के पार्षद भी बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। नगर निगम के चुनाव भी नजदीक हैं, ऐसे में होने वाली इस बैठक को अति महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हालांकि यह बैठक कोविड-19 महामारी के दौरान टलती रही और बैठक को पहले वर्चुअल तरीके से आयोजित किया जाना था। लेकिन वर्चुअल तरीके से बैठक आयोजित नहीं हो सकी। ऐसे में नगर निगम की बैठक को आज आयोजित किया जा रहा है। चुनाव से पहले हो रही यह बैठक अति महत्वपूर्ण मानी जा रही है। रुके हुए विकास कार्य व ज्यादा जरूरी कार्यों को हाउस से मंजूरी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने श्रीराम मंदिर के लिए भेंट की दो लाख 11 हजार रुपये, पत्‍नी व बेटी ने भी दी राशि

यह भी पढ़ें: बेनामी संपत्ति मामले में चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मी सस्पेंड, लाखों की नकदी व ज्‍वेलरी बरामद, पढ़ें पूरा मामला

यह भी पढ़ें: HP TET Result: शिक्षा बोर्ड फरवरी के प्रथम सप्ताह में घोषित करेगा अध्‍यापक पात्रता परीक्षा परिणाम

chat bot
आपका साथी