जोगेंद्रनगर नगर परिषद पर कांग्रेस काबिज, ममता कपूर अध्यक्ष और अजय उपाध्यक्ष, भाजपा समर्थित पार्षद नदारद

Jogindernagar Nagar Parishad नगर परिषद जोगेंद्रनगर पर कांग्रेस कब्जा हो गया है। कांग्रेस समर्थित ममता कपूर को अध्यक्ष और अजय धरवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। बुधवार को हुए हाउस में केवल चार ही पार्षद मौजूद रहे। भाजपा समर्थित पार्षदों ने हाउस में हिस्सा नहीं लिया।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 11:48 AM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 11:48 AM (IST)
जोगेंद्रनगर नगर परिषद पर कांग्रेस काबिज, ममता कपूर अध्यक्ष और अजय उपाध्यक्ष, भाजपा समर्थित पार्षद नदारद
कांग्रेस समर्थित ममता कपूर को अध्यक्ष और अजय धरवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

जोगेंद्रनगर, जेएनएन। नगर परिषद जोगेंद्रनगर पर कांग्रेस कब्जा हो गया है। कांग्रेस समर्थित ममता कपूर को अध्यक्ष और अजय धरवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। बुधवार को हुए हाउस में केवल चार ही पार्षद मौजूद रहे। भाजपा समर्थित पार्षदों ने हाउस में हिस्सा नहीं लिया। अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए एसडीएम अमित मैहरा की अध्यक्षता नगर परिषद की हाउस बैठक आरंभ हुई। इसमें नवनिर्वाचित पार्षद अजय धरवाल, वार्ड पांच से प्यार चंद और वार्ड सात से शीला देवी ने ममता कपूर को अध्यक्ष पद के लिए अपना समर्थन दिया। वहीं अजय धरवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया। अजय धरवाल दूसरी बार नगर परिषदके उपाध्यक्ष बने हैं।

वहीं इनके उपाध्‍यक्ष बनने से वार्ड वासियाें में उत्साह है। नगर परिषद के वार्ड एक लक्ष्मी बाजार से सबंध रखने वाली नवनिर्वाचित पार्षद ममता कपूर दूसरी कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष होंगी। इससे पूर्व वर्ष 2011 में पार्टी सिंबल पर हुए चुनाव के दौरान इसी वार्ड से प्रतिमा वर्मा ने सीधे अध्यक्ष पद के चुनाव पर जीत हासिल कर नगर परिषद की बागडोर संभाली थी। अभी तक के कुल सात अध्यक्षाें में पांच बार महिला अध्यक्ष नगर परिषद की बागडोर संभाल चुकी हैं। इनमें प्रेमलता, सुमन सूद, पानो देवी और पूर्व भाजपा समर्थित अध्यक्ष निर्मला देवी का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने श्रीराम मंदिर के लिए भेंट की दो लाख 11 हजार रुपये, पत्‍नी व बेटी ने भी दी राशि

chat bot
आपका साथी