कांगड़ा में कोरोना वारियर्स किए सम्मानित

संवाद सहयोगी कांगड़ा कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर सेवाएं दे रहे कोरोना योद्धाओं कांगड़ा प्रशासन पुलिस प्रशासन स्वास्थ्य विभाग व एसडीएम कांगड़ा में कार्यरत अधिकारियों व कर्मियों को कांगड़ा व्यापार मंडल ने सेल्यूट किया है। इस दौरान व्यापार मंडल के सदस्य ने उपरोक्त कोरोना वारियर्स के सम्मान में तालियां बजाई तथा उन्हें स्मृति चिन्ह व पटका देकर सम्मानित किया। व्यापार मंडल के प्रधान वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान कांगड़ा प्रशासन व पुलिस ने बेहतर कार्य किया है तथा जिस तरह से पुलिस स्वास्थ्य व प्रशासनिक अधिकारियों ने रात-दिन एक कर फ्रंट लाइन में खड़ा होकर लोगों की जान बचाई है। वह काबिले तारीफ है। वहीं एसडीएम व डीएसपी कांगड़ा ने व्यापार मंडल का धन्यवाद किया। इस मौके

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 08:18 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 08:18 PM (IST)
कांगड़ा में कोरोना वारियर्स किए सम्मानित
कांगड़ा में कोरोना वारियर्स किए सम्मानित

संवाद सहयोगी, कांगड़ा : कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर सेवाएं दे रहे कोरोना योद्धाओं, जिनमें कांगड़ा प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व एसडीएम कांगड़ा में कार्यरत अधिकारियों व कर्मियों को कांगड़ा व्यापार मंडल ने सेल्यूट किया है। इस दौरान व्यापार मंडल के सदस्य ने उपरोक्त कोरोना वारियर्स के सम्मान में तालियां बजाई तथा उन्हें स्मृति चिन्ह व पटका देकर सम्मानित किया। व्यापार मंडल के प्रधान वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान कांगड़ा प्रशासन व पुलिस ने बेहतर कार्य किया है तथा जिस तरह से पुलिस, स्वास्थ्य व प्रशासनिक अधिकारियों ने रात-दिन एक कर फ्रंटलाइन में खड़ा होकर लोगों की जान बचाई है। वह काबिले तारीफ है। वहीं, एसडीएम व डीएसपी कांगड़ा ने व्यापार मंडल का धन्यवाद किया। इस मौके व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष नरेंद्र त्रेहन, रमेश महेशी, मुकेश मेहरा, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा, प्रदेश बास्केटबॉल के अध्यक्ष मुनीश शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी