मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने श्रीराम मंदिर के लिए भेंट की दो लाख 11 हजार रुपये, पत्‍नी व बेटी ने भी दी राशि

CM Contribute for Ram Mandir मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को सरकारी आवास शिमला में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान समिति को दो लाख 11 हजार एक सौ ग्यारह की राशि भेंट की। उनकी पत्नी डा. साधना ठाकुर ने भी 51 हजार की राशि समर्पित की।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 11:05 AM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 11:05 AM (IST)
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने श्रीराम मंदिर के लिए भेंट की दो लाख 11 हजार रुपये, पत्‍नी व बेटी ने भी दी राशि
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण को दो लाख 11 हजार एक सौ ग्यारह की राशि भेंट की।

शिमला, धर्मशाला, जेएनएन। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को सरकारी आवास शिमला में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान समिति को दो लाख 11 हजार एक सौ ग्यारह की राशि भेंट की। उनकी पत्नी डा. साधना ठाकुर ने भी 51 हजार की राशि समर्पित की। वहीं, मुख्यमंत्री की बेटी प्रिया ने भी अपने स्टाइपेंड से बचाए 11 हजार रुपये भेंट किए। इस अवसर पर अभियान समिति के प्रांत उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री नीरज दौनेरिया, अभियान समिति के प्रचार प्रमुख महीधर प्रसाद, सदस्य वीरेंद्र सिंह, संपर्क प्रमुख बलराम शर्मा व विहिप ट्रस्टी शैलेंद्र वर्मा उपस्थित रहे। समिति ने मुख्यमंत्री को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का एक चित्र स्मृति चिह्न के रूप में भेंट किया।

शिशु भाई धर्मा ने भी पत्नी सहित भेंट की राशि

मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु भाई धर्मा ने अपने पिता के नाम से श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए एक लाख एक सौ ग्यारह रुपये भेंट किए। उनकी पत्नी लता धर्मा ने भी 21 हजार रुपये समिति को दिए।

यह भी पढ़ें: जोगेंद्रनगर नगर परिषद पर कांग्रेस काबिज, ममता कपूर अध्यक्ष और अजय उपाध्यक्ष, भाजपा समर्थित पार्षद नदारद

chat bot
आपका साथी