कोरोना काल में जनसेवा में जुटा कांगड़ा अगेंस्ट कोविड-19 समूह, कोविड वार्ड में भी दे रहे सेवाएं, अधिकारी भी शामिल

Kangra Against Covid Group कांगड़ा अगेंस्ट कोविड-19 समूह कोरोना महामारी में लोगों को जागरूक करने के लिए तत्काल उन तक सूचनाओं को पहुंचा रहा है। वहीं समय समय पर प्रशासन की जानकारियां व योजनाएं आम लोगों व पंचायतों तक पहुंचा रहा है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 02:24 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 02:24 PM (IST)
कोरोना काल में जनसेवा में जुटा कांगड़ा अगेंस्ट कोविड-19 समूह, कोविड वार्ड में भी दे रहे सेवाएं, अधिकारी भी शामिल
कांगड़ा अगेंस्ट कोविड-19 समूह कोरोना महामारी में लोगों को जागरूक कर रहा है।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Kangra Against Covid Group, कांगड़ा अगेंस्ट कोविड-19 समूह कोरोना महामारी में लोगों को जागरूक करने के लिए तत्काल उन तक सूचनाओं को पहुंचा रहा है। वहीं समय समय पर प्रशासन की जानकारियां व योजनाएं आम लोगों व पंचायतों तक पहुंचा रहा है। जहां दवाई की जरूरत है, वहां पर दवाई तो जहां अन्य व्यवस्थाओं की अवश्यकता है वहां पर प्रशासन की तरफ से वह व्यवस्था वहां पर करवा रहा है। जिलेभर में यह समूह विभिन्न समाजसेवियों के सहयोग से काम कर रहा है, जिसमें युवा व महिलाएं ही नहीं बल्कि जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी मिलकर समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।

जिलाधीश कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति, पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. गुरदर्शन गुप्ता सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व चिकित्सा विशेषज्ञ भी इस समूह से जुड़े हैं और समूह में उठने वाली समस्याओं का समाधान कर रहे हैं और जनता घर बैठे समस्‍या का समाधान करवा रही है।

यह संगठन व सामाजिक कार्यकर्ता कर रहे काम

हिमाचल वेलफेयर एसोसिएशन फरीदाबाद, कांगड़ा सेवियर्स, हिमालयन सेवियर्स, निफा हिमाचल, बटवाल फाउंडेशन खनियारा, कोविड अगेंस्ट खनियारा, नगर निगम धर्मशाला, सीइओ योल, साक्षरता समिति, नूरपुर स्पोर्ट क्लब, एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स, मलकां सोसायटी धीरा, मीडिया बंधु, पालमपुर सेवियर्स, एनएनएस स्वयंसेवी, एससीसी स्वयंसेवी, रूरल डेवेल्पमेंट यूथ क्लब अनसोली, धर्मशाला, पालमपुर, बैजनाथ, छोटो भंगाल, बड़ा भंगाल, जयसिंहपुर, नगरोटा बगवां, कांगड़ा, ज्वालामुखी, देहरा, परागपुर, नगरोटा सूरियां, जवाली, नूरपुर, जसूर, गगंथ, इंदौरा क्षेत्रों के सामाजिक कार्यकर्ताओं के समूह भी जनभागीदारी करके समाजसेवा कर रहे हैं और कोविड के खिलाफ इस समूह के माध्यम से सेवा कर रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न जिला व उपमंडलों के प्रशासनिक अधिकारी भी जनता के सवालों के जवाब दे रहे हैं।

पालमपुर के रहने वाले डॉ. अमित राणा वर्तमान में ऑस्‍ट्रेलिया से महत्वपूर्ण सुझाव दे रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी समूह से जुड़े हैं। समूह के स्वयंसेवी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं और सूचनाएं प्रशासन व जनता के साथ शेयर करने के साथ-साथ विभिन्न कोविड-19 केंद्रों में सेवाएं दे रहे हैं, पिछले साल भी इस ग्रुप ने अग्रणी भूमिका निभाई थी।

chat bot
आपका साथी