Kangana Ranaut: कंगना को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद मनाली में पुलिस अलर्ट, पढ़ें पूरा मामला

Kangana Ranaut Death Threats बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट को जान से मारने की धमकी मिली है। इसके बाद अभिनेत्री ने मनाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी मनाली ने इसकी पुष्टि की है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 12:10 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 12:38 PM (IST)
Kangana Ranaut: कंगना को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद मनाली में पुलिस अलर्ट, पढ़ें पूरा मामला
बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट को जान से मारने की धमकी मिली है।

मनाली, जागरण संवाददाता। Kangana Ranaut Death Threats, बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश की मनाली पुलिस अलर्ट हो गई है। बालीवुड अभिनेत्री ने मनाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी मनाली ने इसकी पुष्टि की है। कंगना वाई प्‍लस श्रेणी की सुरक्षा है, लेकिन फ‍िर भी पुलिस सतर्क हो गई है। कंगना ने जान से मारने की धमकी मिलने के बाद तुरंत मनाली पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। इंटरनेट मीडिया पर अभिनेत्री ने एक पोस्ट लिखी थी, जिसके बाद कंगना को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। अभिनेत्री ने इसके खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई है। इसकी जानकारी कंगना ने इंस्टाग्राम अकांट पर दी है।

कंगना ने गोल्डन टेंपल की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए मुंबई में हुए आतंकी हमले के शहीदों को याद करते हुए कंगना ने लिखा है कि गद्दारों को कभी माफ नहीं करना, न ही भूलना चाहिए। इस तरह की घटना में देश के अंदरूनी देशद्रोही गद्दारों का हाथ होता है। इस पर कंगना को जान से मारने की धमकी मिली हैं।

कंगना को मुंबई में हुए विवाद के बाद से वाई केटेगिरी की सिक्योरटी दी गई है। इन दिनों कंगना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने मनाली स्थित घर कार्तिकेय में छुट्टियां मना रही हैं। कंगना चार दिन पहले आराध्यदेव कार्तिक स्वामी की प्रतिष्ठा में शरीक होने मनाली आई हैं, तब से यहीं रुकी हुई हैं।

डीएसपी मनाली संजीव कुमार ने बताया कंगना ने मनाली थाने में जान से मारने की धमकी मिलने पर शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कंगना सरकार की ओर से मिली वाई प्लस सिक्योरटी के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में अपने मनाली घर कार्तिकेय में रह रही हैं। पुलिस सतर्क है तथा हर परिस्थिति पर नजर रखे हुए है।

chat bot
आपका साथी