कंगना कड़ी सुरक्षा में मनाली से मुंबई के लिए रवाना, मंडी में कुल देवी का आशीर्वाद लेंगी; लोगों का धन्‍यवाद किया

Kangana Ranaut बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत आज दोपहर दो बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मनाली से मुंबई के लिए रवाना हो गईं।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Tue, 08 Sep 2020 02:53 PM (IST) Updated:Tue, 08 Sep 2020 03:22 PM (IST)
कंगना कड़ी सुरक्षा में मनाली से मुंबई के लिए रवाना, मंडी में कुल देवी का आशीर्वाद लेंगी; लोगों का धन्‍यवाद किया
कंगना कड़ी सुरक्षा में मनाली से मुंबई के लिए रवाना, मंडी में कुल देवी का आशीर्वाद लेंगी; लोगों का धन्‍यवाद किया

मनाली, जसवंत ठाकुर। बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत आज दोपहर दो बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मनाली से मुंबई के लिए रवाना हो गईं। कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली भी साथ हैं। मनाली में मीडिया से बात करते हुए कंगना ने कहा मुंबई जा रही हूं, देशवासियों का अपार प्यार व आशीर्वाद मुझे मिला है। आज मंडी स्थित पैतृक घर जा रही हूं व कल सुबह मुंबई जाऊंगी। संजय राउत पर कंगना ने कहा वह मुंबई जाकर ही इस बारे में बात करेंगी।

जाने से पहले कंगना के पीए ने सुरक्षा कर्मियों के साथ बैठक कर जाने के बारे में चर्चा की। दोपहर दो बजे कंगना वाई कैटेगिरी की सुरक्षा में मनाली से रवाना हुईं। कंगना कुल देवी का आशीर्वाद लेने मंडी स्थित पैतृक गांव जाएंगी। कंगना ने जाने से पहले ट्वीट कर अपने प्रशंसकों का आभार जताया है। कंगना ने ट्वीट कर कहा सोशल मीडिया द्वारा मेरे दोस्तों से बीएमसी को लेकर जो आलोचना मिली है, उसकी वजह से वे आज बुलडोजर लेकर नहीं आए, बल्कि कार्यालय में चल रहे रिसाव के काम को रोकने के लिए एक नोटिस चिपका गए हैं। कंगना ने कहा दोस्तों मुझे बहुत जोखिम हो सकता है। लेकिन मुझे पता है आप सभी से अपार प्रेम और समर्थन मिला है।

गौर हो कि शिवसेना नेता संजय राउत ने हाल ही में कंगना रनौत को मुंबई नहीं आने की धमकी दी थी। इसके बाद कंगना ने कहा था कि वह नौ सितंबर को मुंबई पहुंचेंगी। सोमवार को वाई कैटेगिरी की सुरक्षा मिलने के बाद कंगना ने मुंबई जाने की तैयारी की और बहन रंगोली व पीए के साथ मनाली से कड़ी सुरक्षा में मुंबई के लिए रवाना हुईं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कंगना उनकी बहन रंगोली और पीए के कोरोना वायरस जांच के लिए सैंपल लिए हैं, जिनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

chat bot
आपका साथी