कंगना के पिता बोले, संजय राउत ने बेटी को गाली देकर गलत किया, बहन रंगोली के साथ मुंबई जाएंगी अभिनेत्री

Kangana Ranaut कंगना के पिता अमरदीप रणौत ने कहा मेरी बेटी को गाली देकर संजय राउत ने बहुत गलत किया कोई बाप यह देख व सुन नहीं सकता।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Mon, 07 Sep 2020 01:13 PM (IST) Updated:Mon, 07 Sep 2020 01:13 PM (IST)
कंगना के पिता बोले, संजय राउत ने बेटी को गाली देकर गलत किया, बहन रंगोली के साथ मुंबई जाएंगी अभिनेत्री
कंगना के पिता बोले, संजय राउत ने बेटी को गाली देकर गलत किया, बहन रंगोली के साथ मुंबई जाएंगी अभिनेत्री

मंडी/मनाली, जेएनएन। कंगना के पिता अमरदीप रणौत ने कहा मेरी बेटी को गाली देकर संजय राउत ने बहुत गलत किया, कोई बाप यह देख व सुन नहीं सकता। संजय राउत से पूछा क्या उनके घर में मां, बहन व बेटी नहीं हैं। दैनिक जागरण से बातचीत में अमरदीप रणौत ने कहा शिवाजी को ढाल बनाकर शिव सेना घिनौनी राजनीति कर रही है। मुंबई कंगना की कर्मभूमि है, कोई ताकत वहां जाने से नहीं रोक सकती। संजय राउत को टिप्पणी करने से पहले कंगना का बयान ध्यान से सुनना चाहिए था। हमारी रगों में भी राजपूती खून है। हमारे दादा, परदादा स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं, जिन्‍होंने वर्षों जेल में काटे हैं।

देश के किसी कोने में आना जाना, काम करना व रहना मौलिक अधिकार है। कंगना ने मुंबई पुलिस का अपमान नहीं किया है। कंगना के साथ बहन रंगोली मुंबई जाएगी। अमरदीप रणौत ने कहा कंगना कल मुंबई के लिए रवाना होंगी। उन्होंने कंगना को सुरक्षा देने पर केंद्र सरकार का आभार जताया। उन्‍होंने कंगना के समर्थन में खड़े होने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार, सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक कर्नल इंद्र सिंह व अन्य संगठनों का धन्‍यवाद किया।

सरकार ने अब कंगना को सुरक्षा देने का ऐलान कर दिया है। इसके बाद परिवार की चिंता कुछ हद तक कम हुई है। केंद्र की ओर से वाई श्रेणी की सुरक्षा के अलावा हिमाचल पुलिस के जवान भी मनाली में सतर्क हो गए हैं। सुबह से कंगना के घर के आसपास पुलिस गश्‍त कर रही है। इसके अलावा रात को भी पुलिस चौकस थी। रात को क्षेत्र में गश्‍त की गई।

यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut: 'Y' श्रेणी की सुरक्षा मिलने पर बोली कंगना रनोट, अमित शाह ने भारत की एक बेटी के वचनों का मान रखा

यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut Security: मनाली में कंगना की सुरक्षा को लेकर हिमाचल पुलिस सतर्क

chat bot
आपका साथी