कबीर पंथ समाज सुधार सभा के प्रदेश अध्‍यक्ष जगदीश चंद का 75 साल की उम्र में निधन, सदस्‍यों ने जताया शोक

Kabir Panth Samaj Sudhar Sabha प्रदेश कबीर पंथ समाज सुधार सभा के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंद का उनके निवास स्थान नालागढ़ में 75 साल की उम्र में देहांत हो गया। प्रदेश श्री गुरु रविदास महासभा ने कहा इनके जाने से कबीर पंथ समाज को बहुत बड़ी हानि हुई है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 20 Feb 2021 08:53 AM (IST) Updated:Sat, 20 Feb 2021 09:03 AM (IST)
कबीर पंथ समाज सुधार सभा के प्रदेश अध्‍यक्ष जगदीश चंद का 75 साल की उम्र में निधन, सदस्‍यों ने जताया शोक
प्रदेश कबीर पंथ समाज सुधार सभा के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंद

बैजनाथ, जेएनएन। प्रदेश कबीर पंथ समाज सुधार सभा के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंद का उनके निवास स्थान नालागढ़ में 75 साल की उम्र में देहांत हो गया। प्रदेश श्री गुरु रविदास महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. विजय विद्यार्थी व सतगुरु कबीर आश्रम सकड़ी के महंत करुणाकर साहब ने कहा इनके जाने से हिमाचल के कबीर पंथ समाज को बहुत बड़ी हानि हुई है। जगदीश न सिर्फ हिमाचल प्रदेश बल्कि साथ लगते प्रदेशों में जा-जाकर दलित समाज को जागरूक करने का काम करते रहे।

कबीर पंथ कल्याण बोर्ड के गठन में भी इनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। इन्होंने प्रदेश में जगह-जगह कबीर मंदिर और भवनों का निर्माण करवाया और अपनी नेक कमाई से जरूरतमंदों की सहायता की। साथ ही अपनी कमाई से 14 मंदिरों में सद्गुरु कबीर साहब की मूर्तियां दान की। जगदीश ने आखरी सांस तक समाज को जगाने और संगठित करने का काम किया। जल्द ही इनकी याद और सम्मान में एक शोकसभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश की विभिन्न महासभाओं के पदाधिकारी एवं नेता शिरकत करेंगे। इनके जाने पर कबीर सभा बैजनाथ के प्रधान ध्रुव कुमार और सचिव संजीव सकडी और बाबा बलवंत दास, जोगिंद्र सिंह, रामलोक, कश्मीर सिंह एवं गायत्री तथा संतोषी ने भी खेद प्रकट किया।

chat bot
आपका साथी