कीरतपुर मनाली फोरलेन पर सुहाने सफर के लिए बस दो साल का इंतजार

कीरतपुर मनाली फोरलेन पर सुहाने सफर के लिए लोगों को अभी 30 माह और इंतजार करना होगा। फोरलेन के प्रथम व द्वितीय चरण का निर्माण कार्य फरवरी 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है। मोदी सरकार 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले फोरलेन को जनता को समर्पित कर सकती है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Tue, 16 Nov 2021 06:05 PM (IST) Updated:Tue, 16 Nov 2021 06:05 PM (IST)
कीरतपुर मनाली फोरलेन पर सुहाने सफर के लिए बस दो साल का इंतजार
कीरतपुर मनाली फोरलेन पर सुहाने सफर के लिए बस दो साल का इंतजार

मंडी, जागरण संवाददाता। कीरतपुर मनाली फोरलेन पर सुहाने सफर के लिए लोगों को अभी 30 माह और इंतजार करना होगा। फोरलेन के प्रथम व द्वितीय चरण का निर्माण कार्य फरवरी 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है। केंद्र की मोदी सरकार 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले फोरलेन को जनता को समर्पित कर सकती है। कीरतपुर से नाचगला तक करीब84 किलोमीटर फोरलेन का काम 2012 में अवार्ड हुआ था। निर्माण कार्य 2014में शुरु हुआ था। नवंबर 2017 में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा था। प्रथम चरण का यह काम सात साल की देरी से पूरा होगा। कीरतपुर से नाचगला तक पांच यातायात सुरंगों का निर्माण होगा। पांचों सुरंगों का काम पूरा करने में अभी कम से कम दो साल का समय लगेगा। कंस्ट्रक्शन कंपनी को निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 30 माह का समय दिया गया है। कंपनी ने अगस्त से निर्माण कार्य शुरु किया है। पुंघ नौलखा बाइपास की डीपीआर तैयार कर ली गई है।

डडौर चौक पर बनेगा फ्लाई ओवर

नौलखा से डडौर तक फोरलेन का बाकी काम डेढ़ माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। डडौर चौक पर फ्लाई ओवर का निर्माण होगा। इसकी तैयारियां शुरु हो गई है। फ्लाई ओवर बनने से यहां लोगों को आए दिन लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। गोहर व नेरचौक की तरफ से आने वाले वाहन सर्विस मार्ग से फोरलेन में आएंगे व जाएंगे। नागचला से पंडोह तक फोरलेन का काम केएमसी कंपनी कर रही है। कंपनी ने काम पूरा करने की अवधि तीसरी बार बढ़ाने की गुहार लगाई है। सरकार दो बार पहले ही अवधि बढ़ा चुकी है।

नाचगला से पंडोह तक 45फीसद हुआ काम

नाचगला से पंडोह तक अभी45फीसद काम पूरा हुआ है,बाकी काम पूरा करने में डेढ़ साल का समय लगेगा। पंडोह से मनाली तक काम अगले साल मानसून शुरु होने से पहले पूरा हो जाएगा। यहां सिर्फ पंडोह के पास प्रस्तावित सुरंग एक का निर्माण कार्य बाकी रहेगा। इस सुरंग की लंबाई करीब पौना मीटर और बढ़ी है। यहां पहले खुले में फोरलेन प्रस्तावित था,लेकिन पहाड़ की भौगोलिक स्थिति को देख यहां अब सुरंग की लंबाई बढ़ाने निर्णय लिया है। यहां औट तक दस छोटी बड़ी सुरंगों का निर्माण हो रहा है। सुरंग एक की लंबाई पहले करीब 1000 मीटर थी। सुरंग का काम पूरा होने में दो साल लगेंगे।

कीरतपुर मनाली फोरलेन का काम फरवरी2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। सभी कंस्ट्रक्शन कंपनियों को तय समयावधि में काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

नवीन चंद्रा,परियोजना अधिकारी एनएचएआइ मंडी

chat bot
आपका साथी