जुब्बल कोटखाई में अब स्टार वार, अनुराग ठाकुर व राजीव शुक्‍ला सहित कई दिग्‍गज नेता जुटेंगे

Jubbal Kotkhai By Election केंद्रीय मंत्री पूर्व केंद्रीय मंत्री से लेकर दूसरे राज्य के मुख्यमंत्री ही नहीं बल्कि पार्टी के प्रभारी यहां डटे रहेंगे। इस सीट से भाजपा के बागी प्रत्याशी चुनावी समर में हैं। इससे चुनाव ज्यादा रोचक बना है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 10:15 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 10:15 AM (IST)
जुब्बल कोटखाई में अब स्टार वार, अनुराग ठाकुर व राजीव शुक्‍ला सहित कई दिग्‍गज नेता जुटेंगे
केंद्रीय मंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री से लेकर दूसरे राज्य के मुख्यमंत्री ही नहीं, बल्कि पार्टी के प्रभारी यहां डटे रहेंगे।

शिमला, जागरण संवाददाता। Jubbal Kotkhai By Election, जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र प्रदेशभर में कमाई और राजनीतिक सूझबूझ के लिए जाना जाता है। कोटखाई का क्यारी क्षेत्र लंबे समय तक एशिया का सबसे अमीर गांव रहा है। यहां के लोग जहां मतदान करते हैं, वही पार्टी सत्ता में आती है, इसलिए यहां की राजनीतिक सूझबूझ की भी मिसाल दी जाती रही है। इस बार उपचुनाव में पहली बार बड़ा त्रिकोणीय मुकाबला हो रहा है। इस राजनीतिक हलचल में अगले तीन दिन यहां पर स्टार वार देखने को मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री से लेकर दूसरे राज्य के मुख्यमंत्री ही नहीं, बल्कि पार्टी के प्रभारी यहां डटे रहेंगे। इस सीट से भाजपा के बागी प्रत्याशी चुनावी समर में हैं। इससे चुनाव ज्यादा रोचक बना है। कांग्रेस ने पूर्व संसदीय सचिव रोहित ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है। इनके पक्ष में प्रचार के लिए सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा पहुंचे। वहीं, बुधवार को पार्टी के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला प्रचार में होंगे। वहीं भाजपा प्रत्याशी नीलम सरैइक के प्रचार में सोमवार को पार्टी के प्रभारी अविनाश राय खन्ना और प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप मैदान में डटे। वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी बुधवार को यहां पर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे।

महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी निष्कासित

जुब्बल कोटखाई में पार्टी के खिलाफ काम कर रहे नेताओं पर भाजपा की कार्रवाई जारी है। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने कई पदाधिकारियों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इनमें महासू जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से लेकर महासू जिला व कोटखाई मंडल के पदाधिकारी भी शामिल हैं। महासू जिला उपाध्यक्ष विजेता खिमटा और जिला सचिव पूनम मोखटा को भी छह साल के लिए निष्कासित किया है। इसी तरह से जुब्बल कोटखाई की महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नैना तनेटा, पिंकी कोटवी, रजनी सलाकटा, रूबजा नेपटा और मीनाक्षी मानटा का नाम शामिल है। इससे पहले पार्टी के मंडल अध्यक्ष और युवा मंडल अध्यक्ष को भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण निष्कासित किया जा चुका है।

chat bot
आपका साथी