जुब्बल कोटखाई में पार्टी विरोधी गतिविधियों पर भाजपा मंडल से 20 और पदाधिकारी निष्कासित

Jubbal Kotkhai BJP भाजपा ने जुब्बल कोटखाई मंडल से 20 और पदाधिकारी निष्कासित कर दिए हैं। इनमें किताब सिंह नेगी उपाध्यक्ष महासू राजिंद्र चौहान सचिव महासू महावीर जगटा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सूंटा आदि शामिल हैं। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर इन पर कार्रवाई की गई है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 10:57 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 10:57 AM (IST)
जुब्बल कोटखाई में पार्टी विरोधी गतिविधियों पर भाजपा मंडल से 20 और पदाधिकारी निष्कासित
भाजपा ने जुब्बल कोटखाई मंडल से 20 और पदाधिकारी निष्कासित कर दिए हैं।

शिमला, जागरण संवाददाता। Jubbal Kotkhai BJP, भाजपा ने जुब्बल कोटखाई मंडल से 20 और पदाधिकारी निष्कासित कर दिए हैं। इनमें किताब सिंह नेगी उपाध्यक्ष महासू, राजिंद्र चौहान सचिव महासू, महावीर जगटा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मनोज सूंटा सहित सतीश हेमटा, मोती लाल, शक्ति सिंह, रविंद्र रावल, अनंत लाल केस्टा, महावीर झगटा, इंद्र चौहान, सुरेंद्र धौलटा, कृष्ण चंद मांटा, वीरेंद्र चौहान, नरेंद्र चौहान, अशोक चौहान, निक्कम सिंह बालटू, बलबीर ठाकुर, श्याम शर्मा और मोहिंद्र झगटा आदि शामिल हैं। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर इन पर कार्रवाई की गई है।

वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने स्पष्ट कहा कि इन उपचुनाव में जिन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है, उनको वापस नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित राजनीतिक दल है। किसी भी प्रकार की पार्टी विरोधी गतिविधियों को सहन नहीं किया जाएगा। इस बात को प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और सह प्रभारी संजय टंडन ने कई बार कार्यक्रमों में भी दोहराया है।

अनुशासन भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ है और जिसके कारण प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की नीतियों पर पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है और इन उपचुनाव में सभी कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ काम कर रहे हैं। सत्ता का सेमीफाइनल भी हम जीतेंगे और 2022 का फाइनल भी। हम चारों सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। कश्यप ने कहा कि कांग्रेस कहीं भी मुकाबले में नहीं है, कांग्रेस हिमाचल प्रदेश से भी लुप्त होने जा रही है। पूरे देश में कांग्रेस पार्टी का सफाया हो रहा है।

chat bot
आपका साथी