JP Nadda In Himachal: हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में हार पर सरकार के मंत्रियों की अलग से क्लास लेंगे नड्डा
JP Nadda In Himachal हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव में हुई भाजपा की हार पर भी आज जेपी नड्डा की मौजूदगी में मंथन संभव है। एम्स बिलासपुर के उद्घाटन के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल सरकार के सभी मंत्रियों से अलग में चर्चा करेंगे।
बिलासपुर, जागरण संवाददाता। JP Nadda In Himachal, हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव में हुई भाजपा की हार पर भी आज जेपी नड्डा की मौजूदगी में मंथन संभव है। एम्स बिलासपुर के उद्घाटन के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल सरकार के सभी मंत्रियों से अलग में चर्चा करेंगे। इसके लिए दो घंटे का समय खाली रखा गया है। माना जा रहा है कि उपचुनाव में मंत्रियों के प्रदर्शन पर उठे सवालों पर चर्चा कर सकते हैं। उपचुनाव मेें हार के बाद प्रदेश सरकार व भाजपा संगठन की ओर से समीक्षा रिपोर्ट भाजपा आलाकमान को सौंपी जा चुकी है। शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी जेपी नड्डा से मुलाकात कर चुके हैं। जयराम ठाकुर भी फीडबैक दे चुके हैं।
उपचुनाव में ओवरआल मंत्रियों के प्रदर्शन पर ही सवाल उठे हैं, जबकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी जिला में बढ़त दिलाई थी। लेकिन कुल्लू और लाहुल स्पीति के रुझान ने मंडी संसदीय सीट पर पार्टी प्रत्याशी को हार की ओर धकेल दिया।
हिमाचल प्रदेश में अगले साल के अंत तक विधानसभा के चुनाव भी होने हैं, ऐसे में इससे पहले पार्टी अध्यक्ष सब नेताओं की नब्ज टटोलने के साथ क्लास ले सकते हैं। उपचुनाव में हार के बाद प्रदेश में अलग थलग दिख रही भाजपा को भी नड्डा चुनावी तैयारी व एकता के सूत्र में पिरोने का काम करेंगे।