जेपी नड्डा बोले लोगों के इंटरनेट मीडिया पर गलत लिखने से नहीं रुकती पार्टियां

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कोरोना के दौरान जब पूरी दुनिया घरों के अंदर छुपी हुई थी। उस समय भाजपा का कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर उनकी सेवा कर रहा था। हिमाचल में सरकार और संगठन दोनों ने कोरोना के दौरान बेहतर काम किया है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 01:07 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 01:07 PM (IST)
जेपी नड्डा बोले लोगों के इंटरनेट मीडिया पर गलत लिखने से नहीं रुकती पार्टियां
लोगों के इंटरनेट मीडिया पर गलत लिखने से कोई भी राजनीतिकदल आगे बढ़ने से नहीं रूकता है।

शिमला, जागरण संवादददाता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कोरोना के दौरान जब पूरी दुनिया घरों के अंदर छुपी हुई थी। उस समय भाजपा का कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर उनकी सेवा कर रहा था। हिमाचल में सरकार और संगठन दोनों ने कोरोना के दौरान बेहतर काम किया है। उन्होंने कहा कि मुझे पता लगा है कि कुछ लोग इंटरनेट मीडिया पर लिख रहे हैं। ये लोग अफवाहें फैलाने का काम कर रहे हैं। वह लोग यह नहीं जानते कि इससे कुछ नहीं होगा।

कोई भी राजनीतिक दल लोगों के इंटरनेट मीडिया पर गलत लिखने से नहीं रुकता है और न ही उसे आगे बढ़ने से रोका जा सकता है। उन्होंने पार्टी और सरकार दोनों कार्यों की सराहना करते हुए आगे भी इसी तरह से काम करने के लिए कहा। नड्डा ने कहा कि हम राजनीति इसलिए करते हैं ताकि राजनीति के माध्यम से लोगों की सेवा कर सके। इससे लोगों का रहन सहन और उनके जीवन स्तर को बदल सके। इसी मंशा से सभी को काम करना होगा। इसी सोच को आगे बढ़ाना होगा। इसी सोच से हम हिमाचल को आगे ले जा सकते हैं।

मणिपुर से वर्चुअल संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मैं स्क्रीन पर अपने पुराने साथियों को देख पा रहा हूं। मुझे अभी उन्हें देखकर अपनी पुरानी यादें आ रही है। मैं उनके साथ बैठकर इन बातों पर चर्चा करना चाहता था। इसके लिए अभी समय नहीं निकाल पाया।

पांच दिसंबर को आकर आप सभी के मिलने का मौका मिलेगा

5 दिसंबर को हिमाचल आकर अपने साथियों के साथ बैठूंगा। अपने समय को याद करते हुए उन्होंने कहा कि आगे का प्लान उसी समय तैयार करेंगे। भाजपा की शुक्रवार को कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने पदाधिकारियों को वचुअ4ल संबोधित किया। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को 2022 के लिए मजबूती के साथ तैयार होने का आह्वान भी किया।

chat bot
आपका साथी