जनसरोकार से विमुख पत्रकारिता नुकसानदेह : अच्युत्यानंद मिश्र

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 09:08 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 09:08 PM (IST)
जनसरोकार से विमुख पत्रकारिता नुकसानदेह : अच्युत्यानंद मिश्र
जनसरोकार से विमुख पत्रकारिता नुकसानदेह : अच्युत्यानंद मिश्र

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) के पत्रकारिता, जनसंचार एवं न्यू मीडिया विभाग और दिल्ली पत्रकार संघ ने संयुक्त राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित किया। 'मूल्यपरक पत्रकारिता : दीनदयाल उपाध्याय की दृष्टि' विषय पर आयोजित वेबिनार की अध्यक्षता कुशाभाऊ ठाकरे राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रो. बलदेवभाई शर्मा ने की।

इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति अच्युत्यानंद मिश्र ने कहा कि पेड न्यूज, फेक न्यूज, हेट न्यूज और एजेंडा सेटिंग आदि विकृतियों ने भारतीय मीडिया की साख को नुकसान पहुंचाया है। मीडिया को इन विकृतियों पर अंकुश लगाना होगा। पाठकों एवं दर्शकों का विश्वास समाप्त हो गया तो उसे अर्जित करना मुश्किल होगा। मीडिया लोकहित व जनसरोकार की चिता छोड़कर दुर्भावना और अफवाहें फैला रहा है। इससे उसकी छवि खराब ही नहीं हो रही है, बल्कि देशवासियों तक गलत सूचनाएं पहुंच रही हैं। समाज और देश में बहुत कुछ अच्छा और रचनात्मक भी हो रहा, इसलिए मीडिया को उसे स्थान देना चाहिए।

वहीं आकाशवाणी नई दिल्ली में सलाहकार उमेश चतुर्वेदी, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विवि के पत्रकारिता, जनसंचार एवं न्यू मीडिया संकाय के अधिष्ठाता प्रो. प्रदीप नायर व पत्रकार अवतार सिंह ने भी वेबिनार को संबोधित किया। इसका संचालन वरिष्ठ लेखक एवं सीयू के दीनदयाल उपाध्याय अध्ययन केंद्र में सहायक आचार्य डा. प्रमोद कुमार ने किया। इससे पहले सीयू के देहरा स्थित सप्तसिधु परिसर में दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर संगोष्ठी हुई। उसे प्रो. नारायण सिंह राव, प्रो. अरुण कुमार, डॉ. मलकीत सिंह और डॉ. ज्योति पराशर ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी