जोगेंद्रनगर में दुल्‍हन का जोड़ा पहनकर पत्‍नी ने नम आंखों से दी शहीद पति को विदाई, नौ माह पहले हुई थी शादी

Jogindernagar Bhatwara Soldier Amit Kumar जोगेंद्रनगर के भटवाड़ा निवासी सैनिक अमित कुमार की पार्थिव देह मंगलवार सुबह पैतृक गांव पहुंची। शहीद की पत्नी व वीर नारी प्रीति ने दुल्हन की तरह सज धज कर पति को नम आंखों से विदाई दी।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 10:45 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 03:41 PM (IST)
जोगेंद्रनगर में दुल्‍हन का जोड़ा पहनकर पत्‍नी ने नम आंखों से दी शहीद पति को विदाई, नौ माह पहले हुई थी शादी
जोगेंद्रनगर में सैनिक अमित कुमार की पत्‍नी दुल्‍हन के लिवाज में पति को अंतिम विदाई देते हुए भावुक।

जोगेंद्रनगर, संवाद सहयोगी। Jogindernagar  Bhatwara Soldier Amit Kumar, जोगेंद्रनगर के भटवाड़ा निवासी सैनिक अमित कुमार की पार्थिव देह मंगलवार सुबह पैतृक गांव पहुंची। शहीद की पत्नी व वीर नारी प्रीति ने दुल्हन की तरह सज धज कर पति को नम आंखों से विदाई दी। नायक अमित कुमार की नौ महीने पहले ही शादी हुई थी। पति की शहादत से पूरा परिवार स्तब्ध है। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं शहीद सैनिक अमित की बहन कंचन भी भाई की आकस्मिक मौत पर बेसुध है। मां बाप के बुढ़ापे का सहारा छिन जाने से हर आंख नम रही। बदेहड़ पंचायत के प्रधान धनी राम ने अंतिम शव यात्रा में हिस्सा लेकर नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी।

सैनिक अमित कुमार ने अरुणाचल प्रदेश में शहादत पाई है। 23 अक्टूबर को 13 डोगरा रेजीमेंट में तैनात नायक अमित कुमार सैन्य वाहन में पेट्रोलिंग के लिए जा रहा था। इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में अन्य जवान घायल हुए हैं। बलिदानी अमित कुमार की पार्थिव देह मंगलवार सुबह पैतृक गांव भटवाड़ा पहुंची। राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ नायक अमित कुमार को अंतिम विदाई दी गई। जोगेंद्रनगर के एसडीएम डा. मेजर विशाल शर्मा ने शहादत की पुष्टि की। विधायक प्रकाश राणा ने अमित कुमार के घर पहुंचकर स्वजन को ढांढस बंधाया और सरकार से उचित सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया।

नौ माह पहले हुई थी शादी

जोगेंद्रनगर की बदेहड़ पंचायत के भटवाड़ा गांव से संबंध रखने वाले नायक अमित कुमार की नौ माह पहले ही शादी हुई थी। इस करवाचौथ में पत्नी प्रीती ने पति की दीर्घायु की कामना के लिए व्रत रखने की भी तैयारी कर ली थी, लेकिन इसी दौरान पति की शहादत की सूचना आने से माहौल गमगीन हो गया। बदेहड़ पंचायत के प्रधान धनी राम ने बताया बेटे की शहादत पर समूचे उपमंडल में शोक की लहर है।

chat bot
आपका साथी