हिमाचल संस्‍कृति को समर्पित जियो रे हिमाचल गीत एसडीएम पालमपुर ने किया रिलीज Kangra News

Jiyo re Himachal Song हिमाचली संस्कृति काे समर्पित जियाे रे हिमाचल गाने काे एसडीएम पालमपुर धर्मेश रामाेत्रा ने रिलीज किया। हिमाचली शैली पर गाए खूबसूरत गीत काे विशाल चाैधरी ने लिखा है तथा अक्षित धीमान ने इसे धुन व अपनी आवाज दी है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 10:05 AM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 10:05 AM (IST)
हिमाचल संस्‍कृति को समर्पित जियो रे हिमाचल गीत एसडीएम पालमपुर ने किया रिलीज Kangra News
हिमाचली संस्कृति काे समर्पित, जियाे रे हिमाचल, गाने काे एसडीएम पालमपुर धर्मेश रामाेत्रा ने रिलीज किया।

पालमपुर, जेएनएन। Jiyo re Himachal Song, हिमाचली संस्कृति काे समर्पित, जियाे रे हिमाचल, गाने काे एसडीएम पालमपुर धर्मेश रामाेत्रा ने रिलीज किया। हिमाचली शैली पर गाए खूबसूरत गीत काे विशाल चाैधरी ने लिखा है तथा अक्षित धीमान ने इसे धुन व अपनी आवाज दी है। त्रिनेत्र हाउस के यूट्यूब चैनल पर चल रहे इस गीत काे हिमाचल प्रदेश काे समर्पित किया गया है जबकि इसकी वीडियाे कहानी में हिमाचल की वादियाें का जिक्र करते हुए भारतीय डाक विभाग के कार्याें की भी खूब सराहना की गई है। गाने की वीडियाे कहानी व निर्देशक की भूमिका हर्ष व्यास ने निभाई है। वहीं छायांकन अंशुल दीक्षित ने प्रदान किया है। जियाे रे हिमाचल, गाने के निर्देशक हर्ष व्यास ने बताया हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस की स्वर्ण जयंती काे समर्पित इस गीत काे हिमाचल में खूब सराहना मिलेगी तथा लाेग इस संगीत का बड़ा आनंद लेंगे।

एसडीएम धर्मेश रामाेत्रा ने हिमाचली गीत, जियाे रे हिमाचल, की टीम काे बधाई देते हुए टीम के प्रयासाें की भरपूर प्रशंसा की। वहीं गीत की सफलता का आशीर्वाद दिया।

chat bot
आपका साथी