जितेंद्र सौंधी बने व्यापार मंडल शाहपुर के अध्यक्ष
संवाद सूत्र शाहपुर व्यापार मंडल शाहपुर का अध्यक्ष जितेंद्र सौंधी को चुना गया है। इसके अलाव
संवाद सूत्र, शाहपुर : व्यापार मंडल शाहपुर का अध्यक्ष जितेंद्र सौंधी को चुना गया है। इसके अलावा संजीव उपाध्याय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इंद्रमोहन व गुरुचरण दास काका को उपाध्यक्ष चुना गया है। अजय पंकिल महासचिव, कुशल परमार, इकबाल सिंह मिटा व राजेश चौहान को सहसचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा सुनील वर्मा कोषाध्यक्ष व संजीव कौशल सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। हरचरण सिंह छिदा को प्रेस सचिव बनाया है। इसके अलावा सलाहकार मंडल में योगेंद्र पाल महाजन, जितेंद्र महाजन, मेघनाथ शर्मा, जगरूप नाग, केवल कृष्ण शर्मा, कमल कौशल, राजीव महाजन, राम आदर्श शर्मा, अरुण महाजन व अभिषेक ठाकुर को शामिल किया है। अमित राणा, आशीष पटियाल, अजय ज्ञानी, दिनेश महाजन, प्रभजीत वर्मा, अनूप नाग, संजय शर्मा, दलजीत सिंह, प्रदीप कुमार, आशीष कौशल, विवेक लगवाल, प्रदीप कुमार व हंसराज को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।