गरीब लड़कियों की पढ़ाई, शादी के लिए दूंगा मानदेय

जागरण संवाददाता टाडा मतदान की घड़ी नजदीक आते ही पंचायती राज चुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 07:47 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 07:47 AM (IST)
गरीब लड़कियों की पढ़ाई, शादी के लिए दूंगा मानदेय
गरीब लड़कियों की पढ़ाई, शादी के लिए दूंगा मानदेय

जागरण संवाददाता, टाडा : मतदान की घड़ी नजदीक आते ही पंचायती राज चुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी घर-घर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। वोट मागने के साथ-साथ प्राथमिकताएं भी बताई जा रही हैं। जिला परिषद के लिए खोली वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी रामकृष्ण ने ऐलान किया है कि वह मानदेय के रूप में सरकार से एक पैसा नहीं लेंगे। खोली वार्ड से जिला परिषद सदस्य चुने जाने पर हर माह मिलने वाला मानदेय गरीब लड़कियों की पढ़ाई और शादी के लिए दिया जाएगा।

रामकृष्ण ने रविवार को कोहाला, कच्छियारी व सौहड़ा पंचायतों में घर-घर जाकर प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को प्राथमिकताएं भी बताई। उन्होंने कहा कि जिला परिषद सदस्य बनने पर जो बजट विकास कार्यो के लिए मिलेगा उसे हर पंचायत में समान रूप से खर्च किया जाएगा। खोली वार्ड की सभी 10 पंचायतों की एक कमेटी बनाई जाएगी, जिसमें पंचायत प्रधान व उपप्रधानों को शामिल किया जाएगा। पंचायतों में गरीब परिवारों की सूची तैयार की जाएगी। हर माह मानदेय के रूप में मिलने वाली राशि गरीब परिवार को दी जाएगी। रामकृष्ण ने बताया कि वह किसान परिवार से संबंध रखते हैं। वह किसी राजनेता के नहीं किसान के बेटे हैं इसलिए गरीब आदमी की परेशानी को समझते हैं। जिला परिषद सदस्य का चुनाव राजनीति के लिए नहीं समाजसेवा के लिए लड़ रहे हैं। जिला परिषद के वार्ड 10 खोली में खोली, कच्छियारी, घुरकड़ी, कोहाला, मटौर, सहौड़ा, नंदेहड़, अनसोली, जमानाबाद व अब्दुल्लापुर पंचायतें आती हैं। पहली बार इस वार्ड से खोली पंचायत का प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरा है। जिला परिषद के खोली वार्ड से नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। हर बार खोली, कच्छियारी, घुरकड़ी व कोहाला पंचायतों के दम पर ही प्रत्याशी जीत हासिल करते आए हैं। अकेली खोली पंचायत में ही साढ़े तीन हजार से अधिक मतदाता हैं। इस बार खोली पंचायत से रामकृष्ण ने निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरकर मुकाबले को रोचक बना दिया है। रामकृष्ण को सभी 10 पंचायतों में लोगों का साथ मिल रहा है।

chat bot
आपका साथी