जोगेंद्रनगर में प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर व ममता कपूर ने भी करवाया कोविड टीकाकरण

मंडी जिला के जोगेंद्रनगर में कोविड के बढ़ते मामलों के बीच अब प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर और नगर परिषद की अध्यक्ष ममता कपूर ने भी कोविड वैक्‍सीनेशन पर भरोसा जताकर सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर में टीकाकरण करवाया है।दो सौ लोगों ने कोविड वैक्‍सीनेशन ग्रहण की।

By Richa RanaEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 05:30 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 05:46 PM (IST)
जोगेंद्रनगर में प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर व ममता कपूर ने भी करवाया कोविड टीकाकरण
जीवन ठाकुर और नगर परिषद की अध्यक्ष ममता कपूर ने भी कोविड वैक्‍सीनेशन करवाया है।

राजेश शर्मा, जोगेंदर नगर। मंडी जिला के जोगेंद्रनगर में कोविड के बढ़ते मामलों के बीच अब प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर और नगर परिषद की अध्यक्ष ममता कपूर ने भी कोविड वैक्‍सीनेशन पर भरोसा जताकर सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर में टीकाकरण करवाया है।

शनिवार को जीवन ठाकुर ने टीकाकरण करवाने के बाद करीब 25 मिनट तक आर्वजवेशन कक्ष में आराम किया उनके साथ नगर परिषद जोगेंद्रनगर के वार्ड  पांच के पार्षद प्यार चंद ने भी कोविड वैक्‍सीनेशन का टीका लगवाया।  

सप्ताह के आखिरी दिन करीब दो सौ लोगों ने कोविड वैक्‍सीनेशन ग्रहण की। वैक्‍सीनेशन प्रभारी डा दीक्षा ने बताया कि अस्पताल में रोजाना दो सौ से अधिक वैक्‍सीनेशन हो रही है।

chat bot
आपका साथी