Jeep Accident in Jwalamukhi : ज्वालामुखी में मक्की से लदा ट्राला पलटा, एक की मौत, पांच घायल

Jeep Accident in Jwalamukhi कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत थिल के थाती गांव में एक दर्दनाक हादसे में पंजाब राज्य के जिला गुरदासपुर के 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। उसके साथी पांच अन्य लोग घायल हुए हैं।

By Virender KumarEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 08:04 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 08:04 PM (IST)
Jeep Accident in Jwalamukhi : ज्वालामुखी में मक्की से लदा ट्राला पलटा, एक की मौत, पांच घायल
ज्वालामुखी में मक्की से लदा ट्राला पलटा जिसमें एक की मौत हो गई। जागरण आर्काइव

ज्वालामुखी, संवाद सूत्र। Jeep Accident in Jwalamukhi, कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत थिल के थाती गांव में एक दर्दनाक हादसे में पंजाब राज्य के जिला गुरदासपुर के 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। उसके साथी पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। घायल लोगों का सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) खुंडिया में उपचार चल रहा है, जबकि शव को पुलिस ने अपनी निगरानी में रखा है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंपा जाएगा।

मृतक की पहचान महिंद्र ङ्क्षसह पुत्र रखा ङ्क्षसह गांव गुरदास नंगल, जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है। ये सभी लोग मक्की के व्यापार के लिए आए हुए थे। शुक्रवार शाम को वे ट्राले से मक्की लेकर जा रहे थे कि अचानक थाती गांव के पास बीच सड़क में मक्की से लदा हुआ ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें मङ्क्षहद्र ङ्क्षसह की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायलों को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी खुंडिया पहुंचाया, जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों सहित घायलों के बयान कलमबद्ध करके मामला दर्ज कर लिया है।

उधर, डीएसपी ज्वालामुखी चंद्र पाल ङ्क्षसह ने बताया कि चढ़ाई के कारण ट्राले का चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह पीछे की तरफ आते हुए पलट गया। मृतक का शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

घायलों की सूची

60 वर्षीय दर्शन ङ्क्षसह पुत्र सरदार प्रताप ङ्क्षसह, वीपीओ गुरदास नंगल, तहसील व जिला गुरदासपुर,पंजाब।

65 वर्षीय दलवीर ङ्क्षसह पुत्र अमर ङ्क्षसह, वीपीओ बबरी नंगल, तहसील धारीवाल, जिला गुरदासपुर, पंजाब।

जोङ्क्षगदर पाल पुत्र स्वर्ण दास, वीपीओ विरकट तलबंडी, डाकघर बतरी नंगल, तहसील व जिला गुरदासपुर,पंजाब।

46 वर्षीय दिलबाग ङ्क्षसह पुत्र कश्मीर ङ्क्षसह, वीपीओ विरकट तलबंडी, डाकघर बबरी नंगल, तहसील व जिला गुरदासपुर,पंजाब।

बलङ्क्षवद कुमार पुत्र देवराज, वीपीओ गुरदासपुर नंगल, तहसील व जिला गुरदासपुर,पंजाब शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी