टल गई जेसीसी बैठक, अगली तारीख तय नहीं

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की संयुक्त सलाहकार समिति(जेसीसी) की बैठक आधिकारिक तौर पर टल गई है। अब इसके इस माह होने के आसार कम नजर आ रहे हैं। हालांकि महासंघ इसी माह करवाने पर अड़ा हुआ है। उधर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मुताबिक अगली तारीख तय नहीं है।

By Neeraj Kumar AzadEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 11:10 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 11:10 PM (IST)
टल गई जेसीसी बैठक, अगली तारीख तय नहीं
टल गई जेसीसी बैठक, अगली तारीख तय नहीं। जागरण

शिमला, राज्य ब्यूरो। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की संयुक्त सलाहकार समिति(जेसीसी) की बैठक आधिकारिक तौर पर टल गई है। अब इसके इस माह होने के आसार कम नजर आ रहे हैं। हालांकि महासंघ इसी माह करवाने पर अड़ा हुआ है। उधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मुताबिक अगली तारीख तय नहीं है। शिमला स्थित राज्य सचिवालय में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा जल्द ही इस बारे में निर्णय लेंगे।

पहले जेसीसी बैठक 25 सितंबर को होनी तय हुई थी। उस दिन बड़ा कार्यक्रम आ गया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की लाङ्क्षचग होनी है। इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व्यस्त रहेंगे। बैठक के इस संबंध में महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी ठाकुर ने अफसरों के साथ भी मंत्रणा की है। उन्होंने अधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष प्रमुखता से रखा है। आग्रह किया है कि जल्द ही नई तारीख तय हो, ताकि कर्मचारियों के बीच अच्छा संदेश जाए। सरकार ने महासंघ के अध्यक्ष को मान्यता दे रखी है। इसके साथ ही संगठन ने जेसीसी करवाने की तैयारियां आरंभ की। पहले प्रमुख मांगों का एजेंडा तैयार किया। इसमें बाद में सप्लीमेंट्री मांगे जोड़ी गईं। सभी विभागों, विभागीय इकाईयों के कर्मचारी नेताओं से भी विचार- विमर्श किया गया।

बड़ी घोषणाएं होने के आसार

मौजूदा सरकार के कार्यकाल में जेसीसी की पहली बैठक होगी। इसमें कई बड़ी घोषणाएं हो सकती है। छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करवाने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर घोषणा कर सकते हैं। इसके लिए अधिकारियों ने भी तैयारियां की हैं। अनुबंध कार्यकाल तीन से दो वर्ष हो सकता है। 4-9-14 की बहाली होने के आसार हैं। देय डीए पर घोषणा की उम्मीद लगी हुई है। कई अन्य सौगात कर्मचारियों को मिलेंगी। इस लिहाज से इसे अहम माना जा रहा है। अभी जेसीसी की बैठक न होने से कर्मचारियों में निराशा है।

झटका

-महासंघ के अध्यक्ष ने की उच्च अधिकारियों से मंत्रणा

-मुख्यमंत्री जयराम जल्द लेंगे बैठक पर अगला निर्णय

chat bot
आपका साथी