पहले बड़ा भाई बोलता रहा हूं, अब कौल जी बोलता हूं : जवाहर ठाकुर

मंडी जिले के द्रंग के भटोग ट्राइबल होस्टल मैदान में आयोजित सीएम जयराम की जनसभा दौरान विधायक जवाहर ठाकुर ने कौल ङ्क्षसह ठाकुर के खिलाफ जोरदार हमला बोला। कहा कि पहले में उनका मान सम्मान करता था और बड़ा भाई मानता था लेकिन अब वे आदर योग्य नहीं रहे हैं।

By Virender KumarEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 10:53 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 10:53 PM (IST)
पहले बड़ा भाई बोलता रहा हूं, अब कौल जी बोलता हूं : जवाहर ठाकुर
जवाहर ठाकुर ने कहा कि कौल सिंह अब आदर योग्‍य नहीं रहे। जागरण आर्काइव

पद्धर, संवाद सहयोगी। मंडी जिले के द्रंग के भटोग ट्राइबल होस्टल मैदान में आयोजित सीएम जयराम की जनसभा दौरान विधायक जवाहर ठाकुर ने पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल ङ्क्षसह ठाकुर के खिलाफ जोरदार हमला बोला। जवाहर ठाकुर ने कहा कि पहले में उनका मान सम्मान करता था और बड़ा भाई मानता था, लेकिन अब वे आदर योग्य नहीं रहे हैं। अब में उन्हें कौल जी कह कर पुकारता हूं।

जवाहर ने कहा कि 1990 और 2017 में द्रंग में भाजपा प्रत्याशी को जीत नसीब हुई। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ता हमारे घरों पर पत्थर फेंकते थे। ये दीनानाथ शास्त्री और मुझ पर बीती है। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार यह हुआ है कि कोई मुख्यमंत्री साढ़े तीन सालों में चौथी बार द्रंग विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के निराकरण को लेकर पहुंचा है। इससे पहले मुख्यमंत्री तब आते थे जब कोई राजनीतिक संकट आया हो या चुनावों का दौर चला हो। आज द्रंग में दो सौ करोड़ रुपए की योजनाओं के शिलान्यास और उदघाटन एक साथ हुए हैं।

उन्होंने कहा कि चालीस सालों में ये पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता को द्रंग में जयराम सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को लेकर स्पष्टीकरण चाहिए तो किसी भी खुले मंच में मुझ से कभी भी डिबेट कर लें। सीएम जय राम से प्रश्न पूछने की कौल का कद तक नहीं है। कौल बताएं कि पजौंड़ नाला पेयजल स्कीम आज तक पूरा क्यों नही कर पाए। घटासनी-बरोट सड़क आज बदहाली पर आंसूं क्यों बहाती रही। आज सीएम साहब ने पजौंड़ स्कीम तैयार कर जनता को समर्पित की है। इस मौके पर जवाहर ठाकुर ने लक्ष्मी देवी के मदद करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी