CBSE Result: जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला और केंद्रीय विद्यालय योल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत

CBSE Result 2021 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित जमा दो के परीक्षा परिणाम में जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला का रिजल्‍ट शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की प्राचार्य रेणु शर्मा ने बताया कि इस परीक्षा में 72 बच्चे बैठे थे और सभी बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 01:20 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 01:20 PM (IST)
CBSE Result: जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला और केंद्रीय विद्यालय योल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत
जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला का रिजल्‍ट शत प्रतिशत रहा।

पालमपुर/योल, जेएनएन। CBSE Result 2021, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित जमा दो के परीक्षा परिणाम में जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला का रिजल्‍ट शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की प्राचार्य रेणु शर्मा ने बताया कि इस परीक्षा में 72 बच्चे बैठे थे और सभी बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। साइंस स्ट्रीम में वत्सला, निखिल डोगरा, दर्शिका सिंह और सैजल, जबकि कॉमर्स में जिया एवं कामना ने 95.4 फीसद अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्राचार्य ने सभी बच्चों शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस सफलता के लिए बधाई दी है।

वहीं केंद्रीय विद्यालय योल छावनी में मानविकी संकाय में सयदन ने 97. 8 फीसद, वाणिज्य संकाय में बबली 94.4 फीसद, विज्ञान संकाय में प्रियंका चौधरी ने 96.2 फीसद समूचे विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। ओवरऑल तीनों संकायों का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के प्रधानाचार्य गिरीश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष शिक्षा परिणाम के तीनों संकायों में बेटियों ने ही बाजी मार कर स्कूल का ही नहीं बल्कि अभिभावकों का भी गौरव बढ़ाया है। उन्होंने इस विशेष उपलब्धि पर मेधावी छात्राओं को‌ बधाई देते हुए उज्जवल‌ भविष्य की कामना की है।

इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय योल की जमा दो की छात्रा श्रेया चौधरी ने 99 फीसद अंक लेकर जिला कांगड़ा प्रथम स्थान हासिल किया है। सेक्रेट हार्ट पब्लिक स्कूल सिद्धपुर से दसवीं पास करने के बाद श्रेया चौधरी आर्टस पढ़ने के लिए केंद्रीय विद्यालय योल के प्रवेश लिया। वहीं जमा दो कला संकाय की श्रेया चौधरी ने सभी पांच विषयों में 99 अंक लिए हैं।

chat bot
आपका साथी