जन मानुष सेवा संगठन ने शुरू की आक्सीजन कंसंट्रेटर सुविधा

वैश्विक महामारी से निपटने के लिए मदद के हाथ निरंतर बढ़ रहे हैं। कई संगठन मानवता की सेवा को आगे आए हैं। यह सिलसिला निरंतर जारी है। कांगड़ा शहर के जन मानुष सेवा संगठन ने क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए मुफ्त आक्सीजन कंसंट्रेटर सुविधा शुरू की है।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:04 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 11:04 PM (IST)
जन मानुष सेवा संगठन ने शुरू की आक्सीजन कंसंट्रेटर सुविधा
आक्सीजन कंसंट्रेटर सुविधा का शुभारंभ करते हुए एसडीएम अभिषेक वर्मा व भाजपा नेता मुनीष शर्मा। जागरण

कांगड़ा, जेएनएन। वैश्विक महामारी से निपटने के लिए मदद के हाथ निरंतर बढ़ रहे हैं। कई संगठन मानवता की सेवा को आगे आए हैं। यह सिलसिला निरंतर जारी है। कांगड़ा शहर के जन मानुष सेवा संगठन ने शनिवार को क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए मुफ्त आक्सीजन कंसंट्रेटर सुविधा शुरू की है। सेवा का शुभारंभ एसडीएम अभिषेक वर्मा व भाजपा नेता मुनीष शर्मा ने किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, नगर परिषद पार्षद अशोक शर्मा, समाजसेवक विनोद शर्मा व सत प्रकाश सोनी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर दो मशीनों का शुभारंभ किया गया जिसमें एक मशीन संस्था द्वारा ली गई, जबकि एक मशीन लोगों की सेवा के लिए भाजपा नेता मुनीष शर्मा द्वारा दी गई। इस मौके पर एसडीएम ने कहा कि इस संस्था ने कोरोना संकट के समय दिन-रात काम कर सरकार व प्रशासन की मदद की है। कोरोना की दूसरी लहर में लोगों के घर-घर जाकर उनकी जान बचाने के लिए आक्सीजन सिलेंडर दिए। उन्होंने कहा कि इस तरह संस्था जिस क्षेत्र के अधिकारी को मिलती है कि उनका मानो सौभाग्य भी होता है। इस मौके पर भाजपा नेता मुनीष शर्मा ने कहा कि जिस तरह से इस संस्था के हर सदस्य ने कोरोना काल में काम किया है। उसके लिए हम इनके आभारी हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों संस्था के सदस्यों ने उनसे मांग की कि आक्सीजन कंसंट्रेटर की लोगों को आवश्यकता है तो मैंने इन्हेंं उसी समय यह मशीन देने का वादा किया। उन्होंने कहां कि ऐसी संस्था का हौसला बढ़ाना हमारा कर्तव्य है ओर आने वाले दिनो में भी अगर इन्हेंं किसी चीज की जरूरत होगी तो हम उसे भी पूरा करेंगे। उन्होंने समर्थ लोगों से भी अपील की है कि संकट के समय में एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आएं।

chat bot
आपका साथी