धर्मशाला जलशक्ति मंडल में कर्मचारी के कोरोना संक्रमित आने के बाद कार्यालय 48 घंटे के लिए बंद

धर्मशाला जलशक्ति मंडल कार्यालय व टेक्निक बिंग में कर्मचारी कोरोना संक्रमित आने के बाद कार्यालय को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया है। एहतियात के तौर पर मंडल कार्यालय सहित मंडल परिसर मुख्य अभियंता जल शक्ति कार्यालय व परिसर को भी सैनिटाइज किया जा रहा है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 12:51 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 01:12 PM (IST)
धर्मशाला जलशक्ति मंडल में कर्मचारी के कोरोना संक्रमित आने के बाद  कार्यालय 48 घंटे के लिए बंद
धर्मशाला जलशक्ति मंडल कार्यालय में कर्मचारी कोरोना संक्रमित आने के बाद कार्यालय 48 घंटे के लिए बंद।

धर्मशाला, जेएनएन। धर्मशाला जलशक्ति मंडल कार्यालय व टेक्निक बिंग में कर्मचारी कोरोना संक्रमित आने के बाद कार्यालय को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया है। एहतियात के तौर पर मंडल कार्यालय सहित मंडल परिसर, मुख्य अभियंता जल शक्ति कार्यालय व परिसर को भी सैनिटाइज किया जा रहा है। अब मंडल कार्यालय सोमवार को ही खुलेगा।

सरवण कुमार ठाकुर ने बताया कि जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों के टेस्ट हुए है, जिसमें से कुछ कर्मचारी पॉजिटिव हुए है। कोविड-19 प्रोटोकाल के कारण 48 घंटे तक दफ्तर को बंद किया गया है। इसके अलावा कार्यालय परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है। 48 घंटे में आपातकालीन सेवाएं चलेंगी पर दफ्तर बंद रहेगा।

chat bot
आपका साथी