जल शक्ति विभाग के कर्मचारी ने बीच सड़क भाजपा मंडल अध्यक्ष पर तान दी बंदूक, पढ़ें पूरा मामला
Gun Shot on BJP Leader भाजपा कसुम्पटी मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा पर दिनदहाड़े गोली चलाने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना राजधानी शिमला के ढली थाना के तहत पटगैहर क्षेत्र की है। पुलिस ने बंदूक को कब्जे में ले लिया है जबकि आरोपित फरार है।
शिमला, जागरण संवाददाता। Gun Shot on BJP Leader, भाजपा कसुम्पटी मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा पर दिनदहाड़े गोली चलाने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना राजधानी शिमला के ढली थाना के तहत पटगैहर क्षेत्र की है। पुलिस ने बंदूक को कब्जे में ले लिया है, जबकि आरोपित फरार है। जितेंद्र वर्मा फागू के रहने वाले हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि रविवार को वह पटगैहर पंचायत में महिला मंडल व पंचायत की ओर से आयोजित वन महोत्सव में गए हुए थे। कार्यक्रम के बाद जब वह घर लौट रहे थे तो राजू नाम का व्यक्ति जो जल शक्ति विभाग में कार्यरत है, ने उनकी गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। उसके हाथ में बंदूक थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उसने गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन फायर नहीं हुआ। वह बाहर निकले तो पत्थर से वार करने की कोशिश की। उन्होंने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई।
बताया जा रहा है कि आरोपित जल शक्ति विभाग में कर्मचारी है। उसका तबादला कुछ दिन पहले हुआ है। आरोपित इसे राजनीतिक आधार पर देख रहा है। इसी कारण उसने गोली चलाने का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद ही कारणों का सही पता चल सकेगा।
भाजपा विधायक दल आज बनाएगा रणनीति
शिमला। भाजपा विधायक दल सोमवार को रणनीति बनाएगा। विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। विपक्ष की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों का जवाब सत्ता पक्ष विकास कार्यों और अपनी उपलब्धियां गिना कर देगा।