विभागीय स्तर पर भरे जाएंगे जल शक्‍ित विभाग में 2322 वर्कर्स के पद, 12 साल की सेवा के बाद होंगे पक्के

Jal Shakti Department Recruitment जल शक्ति विभाग में अब 2322 कार्यकर्ता भर्ती होंगे। सरकार ने पैरा कार्यकर्ता नीति के दूसरे चरण को मंजूरी दे दी है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 02:16 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 02:16 PM (IST)
विभागीय स्तर पर भरे जाएंगे जल शक्‍ित विभाग में 2322 वर्कर्स के पद, 12 साल की सेवा के बाद होंगे पक्के
विभागीय स्तर पर भरे जाएंगे जल शक्‍ित विभाग में 2322 वर्कर्स के पद, 12 साल की सेवा के बाद होंगे पक्के

शिमला, जेएनएन। जल शक्ति विभाग में अब 2322 कार्यकर्ता भर्ती होंगे। सरकार ने पैरा कार्यकर्ता नीति के दूसरे चरण को मंजूरी दे दी है। मंत्रिमंडल की बैठक में विभागीय पैरा कार्यकर्ता नीति के तहत 718 पैरा पंप ऑपरेटर, 162 पैरा फिटर और 1442 बहुउदेशीय कार्यकर्ताओं की भर्ती शामिल होगी। ये कार्यकर्ता 486 पेयजल और 31 सिंचाई योजनाओं का संचालन करेंगे। इससे पहले 1378 पदों को भरने की मंजूरी दी गई थी। इनमें पैरा वर्कर, पैरा फिटर, पैरा पंप ऑपरेटर्स के पद भरे जा रहे हैं। यह भर्ती विभाग के स्तर पर हो रही है। संबंधित मंडलों के एक्सईएन भर्ती कमेटी के अध्यक्ष हैं, जबकि एसडीओ, जेई सदस्य हैं। कई जगहों पर भर्ती पूरी हो गई है। अधिकांश में यह प्रक्रिया चल रही है। पैरा कार्यकर्ता 12 साल में पक्के होंगे। नियुक्तियों के बाद पैरा फिटर को 4300 रुपये और पैरा पंप ऑपरेटर को 3300 रुपये वेतन मिलेगा। ये विभाग के अधीन कार्य करेंगे।

पंचायतों के अधीन रखे थे जल रक्षक

जल रक्षकों की भर्ती तत्कालीन सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के तहत नहीं हुई थी। इन्हें पंचायतों के माध्यम से रखा था। प्रदेशभर में इनकी संख्या 6300 हैं। इनमें से वर्तमान सरकार ने 1038 कर्मियों को अनुबंध पर लाया है। अधिकांश जल रक्षक भर्ती एवं पदोन्नति नियमों को पूरा नहीं पा रहे हैं। भर्ती में भाई-भतीजावाद बरतने के भी आरोप लगे थे। ज्यादातर दस से बारह वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं। पुराने कड़वे अनुभवों को देखते हुए जलशक्ति मंत्री ने नई भर्ती विभाग के माध्यम से करने का प्रस्ताव तैयार किया।

विभिन्न विभागों में भरे जाएंगे दस पद

सरकारी विभागों में 10 और पद भरने का निर्णय लिया गया। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सुंदरनगर में अंग्रेजी के एक प्रवक्ता और राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय रोहडू में मॉडन ऑफिस प्रेक्टिस के एक-एक पद को अनुबंध आधार पर भरने की स्वीकृति प्रदान की गई। बिलासपुर जिला के झंडूता में लोक निर्माण विभाग का नया मंडल खोलने और विभाग के घुमारवीं मंडल के तहत बरठीं, झंडूता और कलोल को इसके नियंत्रण में लाने के अतिरिक्त आवश्यक पद सृजित करने का निर्णय लिया।

chat bot
आपका साथी