जरूरत हुई तो कंगना रणौत को सुरक्षा उपलब्ध करवाएंगे: जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि यदि जरूरत हुई तो हिमाचल सरकार कंगना रणौत को आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध करवाएगी। ढलियारा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने कंगना रानाउत को वाई श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध करवाई है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 05:11 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 05:11 PM (IST)
जरूरत हुई तो कंगना रणौत को सुरक्षा उपलब्ध करवाएंगे: जयराम ठाकुर
यदि जरूरत हुई तो हिमाचल सरकार कंगना रणौत को आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध करवाएगी।

जसवां परागपुर, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि यदि जरूरत हुई तो हिमाचल सरकार कंगना रणौत को आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध करवाएगी। ढलियारा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने कंगना रानाउत को वाई श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध करवाई है।

सुरक्षा से हटकर कंगना रणौत ने महाराष्ट्र के अंदर कोर्ट में चल रहे मामलों को हिमाचल प्रदेश के अंदर शिफ्ट करने कि इच्छा जाहिर की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक कानूनी प्रक्रिया है और इस पर ज्यादा टिप्पणी करना उनके लिए उचित नहीं होगा। विपक्ष के सदस्यों के निलंबन पर पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि नेता विपक्ष तथा अन्यों ने राज्यपाल के साथ जिस तरह का दुर्व्यवहार किया है, उसे पूरी दुनिया ने देखा है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष को बिना देर किए माफी मांगनी चाहिए। माफी मांगने के मामले में विपक्ष के सदस्यों ने पहले ही काफी देर कर दी है  तथा अब वे और ज्यादा देर करेंगे तो उनका और ज्यादा नुकसान होना तय है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार सदन में हर मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष  कार्यकर्ताओं ने 'रविंद्र रवि को जय श्री राम' के नारे भी लगाए। उन्होंने अभिभावकों के आग्रह पर बच्चों संग फोटो भी खिंचवाए। इस दौरान उनके साथ हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर तथा पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी