Mandi By Election : बुजुर्गों के लिए कोई योजना नहीं लाई कांग्रेस : जयराम ठाकुर

Mandi By Election शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शहर में पुरोहित मंदिर के बाहर आयोजित जनसभा में ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर के लिए वोट की अपील की। पूर्व सरकार ने सत्ता में 50 साल तक रहते हुए कोई भी लाभदायक योजना लागू नहीं की थी।

By Virender KumarEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 07:17 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 07:17 PM (IST)
Mandi By Election : बुजुर्गों के लिए कोई योजना नहीं लाई कांग्रेस : जयराम ठाकुर
रामपुर में जनसमूह को संबोधित करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। जागरण

रामपुर बुशहर, संवाद सहयोगी। Mandi By Election, शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शहर में पुरोहित मंदिर के बाहर आयोजित जनसभा में मंडी लोकसभा चुनाव क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर के लिए वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता में आते ही पहली मंत्रिमंडल की बैठक में बुजुर्गों को पेंशन देने की पहल की थी, जबकि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने सत्ता में 50 साल तक रहते हुए कोई भी लाभदायक योजना लागू नहीं की थी।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में महिलाओं के लिए पेंशन का प्रविधान भी किया गया है। मंडी लोकसभा चुनाव क्षेत्र से इस बार भाजपा ने कारगिल युद्ध में अहम भूमिका निभाने वाले एक सिपाही ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को प्रत्याशी चुना है। सेना का हर जवान देश के लिए अपना तन-मन न्योछावर करता है और अपनी सेवाओं के पूरे कार्यकाल में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करता है। मंडी से चुनाव जीतने के बाद खुशाल भी लोगों के लिए पूरे समर्पण के साथ काम करेंगे। जितनी सड़कें कांग्रेस ने अपने शासनकाल में अब तक बनाई है, उससे ज्यादा भाजपा ने साढ़े तीन साल में जनता को समर्पित कर दी हैं। जो भी वादे सितंबर के रामपुर दौरे के दौरान किए गए हैं, वे पूरे होंगे।

व्यवस्था के अनुसार ही करते हैं हेलीकाप्टर का इस्तेमाल

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस आरोप लगाती है कि मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन विकास कार्यों को जनता को पूरा करने के लिए जो व्यवस्था बनाई गई है, उसके अनुसार ही हेलीकाप्टर का इस्तेमाल वह कर रहे हैं।

केंद्र सरकार पर नहीं लगा भ्रष्‍टाचार का आरोप

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र में काबिज नरेन्द्र मोदी सरकार के ऊपर आज तक एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है और न ही प्रदेश में किसी के ऊपर कोई आरोप लगा है। कांग्रेस आज प्रदेश में बिखर चुकी है और कोई भी दिशा पार्टी को नहीं मिल रही है।

chat bot
आपका साथी